सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   brendon mccullum will retire just before t-20 world cup

वर्ल्ड कप से ठीक पहले यह कप्तान लेगा संन्यास

Updated Tue, 22 Dec 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
brendon mccullum will retire just before t-20 world cup
विज्ञापन

अगले साल मार्च माह में भारत में टी-20 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हैं। करीब एक माह तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से ठीक पहले क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा है।

Trending Videos


न्यूजीलैंड टीम के कप्तान बैंडन मैककुलम ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले संन्यास लेने का ऐलान किया है। 34 साल का यह खतरनाक बल्लेबाज फरवरी माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मैककुलम ने पत्रकारवार्ता में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 फरवरी को ओवेल टेस्ट उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। यह उनका 101 वां टेस्ट मैच होगा। फरवरी माह में कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

कीवी टीम के इस तोड़ू-फोडू बल्लेबाज का अचानक लिया गया यह फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि वह लगातार अच्छा और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानें, मैककुलम के बाद कौन होगा टीम का कप्तान

brendon mccullum will retire just before t-20 world cup

कीवी टीम के ‌कप्तान ब्रैंडन मैककुलम ने न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च में पत्रकारवार्ता में कहा कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मैककुलम के बाद टीम की बागडोर केन विलियम्सन के हाथों में होगी।

केन इस वक्त टीम के साथ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे टेस्ट में टीम को अहम ‌जीत दिलाने में उन्होंने शतक का योगदान दिया। इस शतक के बाद वह वर्ल्ड टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी के एबी डीविलियर्स को पछाड़कर पहले पायदान पर आ गए हैं।

वहीं, 99 टेस्ट मैचों में मैककुलम ने 11 शतक और 31 फिफ्टी के साथ 6273 रन बनाए। उनका इस ‌फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर 302 रन है। जबकि 254 वनडे मैचों में 5 शतक और 31 अर्धशतक के साथ उन्होंने 5909 रन बनाए हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 166 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed