सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Gayle scores 18th T20 ton

टी-20 में क्रिस गेल की एक और धमाकेदार पारी, लगाई 18वीं सेंचुरी

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle scores 18th T20 ton
क्रिस गेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपनी 18वीं सेंचुरी ठोंक दी।

Trending Videos


गेल की धुआंधार पारी की बदौलत कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका तालावाहस ने त्रिनिबागो नाइटराइडर्स को 10 गेंद रहते 7 विकेट से हरा दिया। गेल की इस पारी ने बल्लेबाज हाशिम अमला की ठोस पारी के बाद फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करिश्माई फिरकी गेंदबाज नारायन ने गेल की टीम के खिलाफ बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर में महज 9 रन ही दिए। 

फटाफट क्रिकेट में गेल के बल्ले से निकला यह 18वां शतक है, जबकि उनके बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 7 शतक लगाए हैं यानी की गेल अब उनसे दुगुने से भी आगे निकल गए हैं। 

गेल का इस साल टी-20 में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने मार्च-अप्रैल में भारत में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 48 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। वह शतक लगाने के बाद अपना विकेट बचाने में भी काफी सफल रहे हैं। अपने 18 शतकों में से 12 शतकीय पारियों में वह अविजित होकर लौटे। उन्होंने इनमें से 5 शतक आईपीएल में लगाए हैं। 

11वें ओवर से गेल ने बदला अपनी 'बल्लेबाजी का गियर'

Chris Gayle scores 18th T20 ton
क्रिस गेल - फोटो : Twitter
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद त्रिनिबागो नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी से शुरुआत की। ओपनर हाशिम अमला (74, 52 गेंद, 6 चौका और 3 छक्का) और ब्रेंडन मैकुलम (35 रन, 18 गेंद, 3 चौका और 3 छक्का) ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 49 रनों की साझेदारी कर डाली। इसके बाद अमला ने कोलिन मुनरो के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया।

अमला के अर्धशतक लगाने के बाद मुनरो ने भी 39 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के के साथ फिफ्टी ठोंक दी। 2 फिफ्टी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट 191 रन बनाए।

जवाब में 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका तालावाहस टीम को शुरुआत में ही झटका लगा। 29 रन पर पहला झटका लगने के बाद जमैका की टीम के ओपनर क्रिस गेल क्रीज पर बने रहे। लेकिन सुनील नारायन ने कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को रन बनाने का मौका नहीं दिया। इस बीच कुमार संगकारा भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती 10 ओवर में गेल ने 25 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 30 रन ही जोड़ पाए।

इसके बाद गेल ने आंद्रे रसेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। गेल ने 11वें ओवर से अपना गियर बदला और 19 रन ठोंक दिया। फिर 12वें ओवर में टीम के खाते में 22 रन आ गए। यहां से टीम को अंतिम 48 गेंदों में 80 रनों की दरकार थी।

बीच के 3 ओवर ने कर दिया मैच का फैसला

Chris Gayle scores 18th T20 ton
क्रिस गेल

मुश्किल से दिख रहे लक्ष्य के सामने जमैका के लिए 13वां ओवर में बेहद खास साबित हुआ क्योंकि बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज सुलेमान बेन के ओवर में 30 रन लूट लिए। इस ओवर में क्रिस गेल के बल्ले से 4 छक्के निकले। इसके बाद उनका स्कोर 38 गेंदों में 89 रन तक पहुंच गया। उन्होंने छक्कों की बारिश करते हुए 13 गेंदों में 59 रन बटोर लिए। गेल के लिए खास बात यह रही कि सुनील नारायन (4 ओवर 9 रन) ने कोटे के अपने चारों ओवर फेंक लिए थे।

जमैका के लिए 11 से 13 ओवर तक के 3 ओवर वरदान साबित हुए क्योंकि इन 3 ओवर्स में उनके खाते में 71 रन जुड़ गए।

गेल जब 94 रन पर थे तो 16वें ओवर में आउट होते-होते बचे। इस ओवर की अंतिम गेंद पर वह कैच आउट हो गए, लेकिन बाद में गेंद के नोबॉल हो जाने से वह आउट होने से बच गए और शतक ठोंकने में कामयाब रहे। गेल ने 54 गेंदों में नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 छक्के और 4 चौके लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed