सब्सक्राइब करें

जर्सी-बल्ला नीलाम कर इन क्रिकेटर्स ने जुटाए पैसे, कोरोना काल में बने गरीबों का सहारा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 19 Jul 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Faf du Plessis donates his bat, Pink ODI jersey to raise funds
कोरोना काल में मदद करने वाले क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने कोविड-19 महामारी से निपटने में जूझ रहे वंचित बच्चों के लिए खाना जुटाने के लिए अपना एक बल्ला और गुलाबी वन-डे जर्सी नीलाम करने के लिए दान में की। डुप्लेसिस ने अपना नया आईएक्सयू बल्ला और गुलाबी रंग की वन-डे जर्सी दान में दी जिस पर उनका नाम और पीछे 18 नंबर बना हुआ था, उन्होंने यह अपने पूर्व साथी एबी डिविलियर्स द्वारा नामांकित किए जाने के बाद किया।

Trending Videos
Coronavirus: Faf du Plessis donates his bat, Pink ODI jersey to raise funds
फाफ डु प्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

डुप्लेसिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दोनों चीजों की फोटो साझा करते हुए संदेश लिखा, ‘मैंने एबी डीविलियर्स द्वारा नामांकित किए जाने के बाद इस चुनौती को स्वीकार किया है। इस नीलामी की सारी राशि उस प्रोजेक्ट को दी जाएगी जो मैंने हिलसांग अफ्रीका फाउंडेशन के साथ लांच किया था। इस परियोजना का उद्देश्य 500,000 रैंड तक की राशि जुटाना है जिसका इस्तेमाल स्थानीय समुदाय के वंचित बच्चों को खाना खिलाने के लिए होगा। किसी भी तरह का दान इन बच्चों की मदद के लिए होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: Faf du Plessis donates his bat, Pink ODI jersey to raise funds
फाफ डु प्लेसिस की पत्नी - फोटो : ट्विटर

वह पहले भी चैरिटी के काम से जुड़े रहे हैं, उनकी पत्नी इमारी विसेर ने दक्षिण अफ्रीका में 35,000 बच्चों को खाना खिलाने के लिए चैरिटी से धन जुटाया था। फाफ डु प्लेसिस से पहले अन्य कई क्रिकेटर्स भी इस तरह योगदान कर चुके हैं। भारत के केएल राहुल ने 2019 विश्व कप के बल्ले को 2,64,228 रुपये में नीलाम किया। हेलमेट 1,22,677 रुपये, पैड 33,028 रुपये, वन-डे जर्सी 1,13,240 रुपये, टी-20 जर्सी 1,04,824 रुपये, टेस्ट जर्सी 1,32,774 रुपये और ग्लव्ज से मिले 28,782 रुपये को भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए इस्तेमाल किया गया।

Coronavirus: Faf du Plessis donates his bat, Pink ODI jersey to raise funds
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने भी साल 2013 में लगाए अपने करियर के पहले दोहरे शतक वाले बल्ले को नीलाम कर कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद की थी। बल्ले की नीलामी की सूचना देते हुए उन्होंने कहा था कि, 'लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मुश्फिकुर का यह दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ निकला था।

विज्ञापन
Coronavirus: Faf du Plessis donates his bat, Pink ODI jersey to raise funds
विराट-एबी - फोटो : social media

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने 2016 में IPL मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जिस बल्ले से शतक बनाए थे, उसे नीलाम कर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए कोष जुटाया। गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए उस मैच में इस्तेमाल किए गए ग्लव्स और टी-शर्ट भी नीलाम किए गए। कोहली-एबी की शतकीय पारी से आरसीबी ने इस मैच में तीन विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम ने इस मैच को 144 रन से जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed