{"_id":"5b02887c4f1c1beb7e8b4b89","slug":"cute-ziva-playing-with-papa-ms-dhoni-on-ground-after-kxip-match-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद बेटी जीवा संग पापा धोनी मैदान पर ही मना रहे जश्न, VIDEO हो रहा जमकर वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत के बाद बेटी जीवा संग पापा धोनी मैदान पर ही मना रहे जश्न, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरसंडे को खेले गए एक अहम मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को हराते हुए आईपीएल से बाहर करने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाया। चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया अब यह वीडियो वायरल हो चुका है।
इस वीडियो में धोनी मैच के बाद मैदान पर जीवा के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं जीवा चेन्नई सुपर किंग्स टीम की जीत की खुशी में मैदान पर नाच रही हैं। वीडियो में धोनी के साथ दीपक चहर और लुंगी एनगिडी भी दिख रहे हैं।
दरअसल जीवा मां साक्षी के साथ सीएसके का आखिरी लीग मैच देखने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आई थी। मैच जीतने के बाद जब सभी खिलाड़ी प्रेजेंटेशन के लिए खड़े थे। उसी वक्त जीवा पापा से मिलने ग्राउंड पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी ने नीचे बैठकर उनके साथ खूब मस्ती की। जीवा धोनी की कैप से खेलती नजर आईं। जीवा धोनी की कैप में बने Chennai Super Kings के लोगो को टच कर रही थीं। धोनी और जीवा की मस्ती सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यहां देखिए वीडियो
विज्ञापन
- फोटो : ipl
बता दें कि इस आखिरी लीग मुकाबले में लंबे अंतर से जीत हासिल कर ही किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ राउंड में पहुंच सकता था। मगर धोनी ने इस मैच में विजयी छक्का लगाकर पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी KXIP ने 153 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने 19.1 ओवरों में 159 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।