फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs PBKS IPL 2026 KL Rahul Hits Century Hat Trick Becomes Fifth Player to Score Hundred This Week

DC vs PBKS: आईपीएल में लगी शतक की हैट्रिक, इस हफ्ते में सैकड़ा जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बने केएल राहुल

Sat, 25 Apr 2026 05:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 05:00 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। वह इस हफ्ते आईपीएल में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। 

विज्ञापन
DC vs PBKS IPL 2026 KL Rahul Hits Century Hat Trick Becomes Fifth Player to Score Hundred This Week
तिलक-अभिषेक-सैमसन-सुदर्शन-केएल - फोटो : ANI

विस्तार

केएल राहुल ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में अपना छठा आईपीएल शतक पूरा किया। इस शतक के साथ राहुल इस हफ्ते में सैकड़ा लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। उनका यह प्रदर्शन मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।
विज्ञापन

DC vs PBKS IPL 2026 KL Rahul Hits Century Hat Trick Becomes Fifth Player to Score Hundred This Week
तिलक-अभिषेक-सैमसन-सुदर्शन-केएल - फोटो : ANI
एक हफ्ते में पांच शतक
इस हफ्ते आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आया, जहां लगातार पांच दिनों में पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने शतक जड़कर टूर्नामेंट के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया।
  • इस शानदार सिलसिले की शुरुआत सोमवार (20 अप्रैल) को हुई, जब तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
  • इसके अगले ही दिन, अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए तूफानी अंदाज अपनाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 68 गेंदों में नाबाद 135 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में बड़े-बड़े छक्के और चौकों की बरसात देखने को मिली, जो इस सीजन की सबसे आक्रामक पारियों में से एक रही।
  • गुरुवार (23 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 54 गेंदों में 101 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी। उनकी पारी में क्लासिकल शॉट्स और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।
  • इसके बाद शुक्रवार (24 अप्रैल) को साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ा। उन्होंने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि उनकी इस शानदार पारी के बावजूद टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
  • शनिवार को केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया और इस हफ्ते के पांचवें सेंचुरियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में अब तक लग चुके सात शतक
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक कुल सात शतक लग चुके हैं। इनमें संजू सैमसन के नाम दो सैकड़े दर्ज हैं। वहीं, क्विंटन डिकॉक (मुंबई इंडियंस), तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस), अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद), साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) और केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) ने एक-एक शतकीय पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed