सब्सक्राइब करें

मैदान के सूरमा: CSK और DC के बीच मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर होगी दुनिया की निगाहें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Apr 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi capitals vs Chennai Super kings Suresh Raina, Rishabh Pant and other players to watch out for
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : ट्विटर

इंडिया का त्योहार यानी आईपीएल का शुभारंभ हो चुका है। पहला ही मैच रोमांच की सारी हदों को पार कर गया, आखिरी बॉल पर बैंगलोर ने मुंबई को दो विकेट से हराया। दूसरी ओर आज एक और शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां दिल्ली की टक्कर होगी तीन बार की विजेता चेन्नई से। गुरु और चेले की यह जंग मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। श्रेयस अय्यर की गैैरमौजूदगी में दिल्ली की कमान संभाल रहे युवा ऋषभ पंत को विश्व विजेता कप्तान धोनी का शागिर्द माना जाता है। चेन्नई का पिछला सीजन काफी खराब रहा था।



वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल फाइनल खेला था। आज होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इस रोमांचक मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर पूरी दुनिया की नजरें जमी होगी।

Trending Videos
Delhi capitals vs Chennai Super kings Suresh Raina, Rishabh Pant and other players to watch out for
शिखर धवन - फोटो : twitter@SDhawan25

शिखर धवन: बीता सीजन गब्बर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। जहां एक तरफ उन्होंने पिछले सीजन के शुरुआती छह मुकाबलों में 122.22 की स्ट्राइक रेट से केवल 132 रन ही बनाए थे। रन के लिए तरसता यह खब्बू बल्लेबाज आखिरी 11 मुकाबलों में जमकर गरजा। गियर शिफ्ट करते हुए 11 मुकाबलों में 152.35 की स्ट्राइक रेट से 486 रन पीट दिए। यह धवन का ही कमाल था कि उनकी टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना पाई। यूएई में खेले गए इस 13वें सीजन में उन्होंने कुल 618 रन बनाए थे, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल थे। इस साल भी दिल्ली को अपने इस अनुभवी ओपनर से आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi capitals vs Chennai Super kings Suresh Raina, Rishabh Pant and other players to watch out for
ऋषभ पंत - फोटो : Social Media

ऋषभ पंत: श्रेयस अय्यर के न होने पर दिल्ली के नए कप्तान ऋषभ पंत पर अब दोहरी जिम्मेदारी होगी। पिछला आईपीएल ऋषभ के लिए कुछ खास नहीं था। वहीं टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 4-5 महीनों में पंत का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस साल आईपीएल में ऋषभ अपनी दोनों जिम्मेदारीयों को बखूबी निभाकर दिल्ली की टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Delhi capitals vs Chennai Super kings Suresh Raina, Rishabh Pant and other players to watch out for
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर @mahiban4u

सुरेश रैना: यूं ही नहीं बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मिस्टर आईपीएल कहा जाता है। रैना का नाम आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में लिया जाता है। वह विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। रैना का आईपीएल में 137.14 का स्ट्राइक रेट और 33.34 का औसत है। बीते सीजन वह निजी कारणों की वजह से आईपीएल नहीं खेल पाए थे। इस साल रैना एक बार फिर यैलो जर्सी में नजर आएंगे। चिन्ना थाला चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस को निराश नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन
Delhi capitals vs Chennai Super kings Suresh Raina, Rishabh Pant and other players to watch out for
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

स्टीव स्मिथ: मौजूदा दौर में विश्व क्रिकेट के बिग थ्री में शुमार स्मिथ खेल के हर फॉर्मेट में फिट हैं। हाल ही में संपन्न हुई एकदिवसीय सीरीज में भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोला। बीता आईपीएल सीजन भी ठीक-ठाक ही था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान को ही नीलामी से पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बार स्टीव स्मिथ अपने हमवतन कोच रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। यह रचनात्मक खिलाड़ी अपना दिन होने पर अकेले मैच फिनिश करना जानता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed