सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Did Ashwin Really Forget Shubman Gill While Predicting India's ODI Top-4 for 2027 WC? Video Goes Viral

अश्विन की जुबान फिसली!: 2027 विश्वकप के लिए अपनी भारतीय टीम में कप्तान गिल को रखना ही भूले, बाद में मांगी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Dec 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

यह मामला दर्शाता है कि आज के डिजिटल दौर में क्रिकेटरों की एक गलत बयानबाजी कितनी तेजी से वायरल हो जाती है। हालांकि, अश्विन की तुरंत मांगी गई माफी और स्पष्टीकरण ने विवाद को बड़ा होने से रोक दिया।

Did Ashwin Really Forget Shubman Gill While Predicting India's ODI Top-4 for 2027 WC? Video Goes Viral
गिल, अश्विन और ऋतुराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की चर्चा के दौरान टीम इंडिया के टॉप-4 बैटर्स की लिस्ट में से कप्तान शुभमन गिल का नाम भूल गए। सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस बहस के बाद अमर उजाला ने इस दावे की फैक्ट-चेक की और पाया कि यह बात सही है और अश्विन गिल का नाम वास्तव में पहले भूल गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे तुरंत सुधार भी दिया।

Trending Videos

क्या कहा था अश्विन ने?
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने भारत के संभावित शीर्ष बल्लेबाजों के नाम गिनाते हुए कहा, 'अगर श्रेयस अय्यर वापसी करते हैं तो विश्व कप के लिए वह एक क्वालिटी नंबर-चार हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ उपयोग किया जा सकता है। अगर विराट ओपनिंग करें तो ऋतुराज और श्रेयस भी फिट हो सकते हैं।' इस दौरान उन्होंने शीर्ष-चार के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम तो लिया, लेकिन कप्तान शुभमन गिल का नाम छूट गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने मान ली गलती
कुछ ही सेकंड बाद अश्विन ने खुद अपनी गलती महसूस की और कहा, 'सॉरी, मैं शुभमन गिल का नाम भूल गया था। यह उनके साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं है। टीम इंडिया में स्थान को लेकर काफी मुकाबला है, लेकिन मैं चाहता हूं कि ऋतुराज को भी बराबर मौका मिले।'

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया?
वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने गिल पर तंज कसा, वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर करके अश्विन के चयन पर सवाल उठाए? वहीं कुछ लोगों ने अश्विन के तुरंत माफी मांगने की तारीफ भी की।
 

शुभमन गिल अभी टीम से बाहर
नियमित वनडे कप्तान शुभमन गिल इस समय चोट के कारण भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में उनकी गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। उनकी जगह पहले दो वनडे में यशस्वी जयसवाल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की। वहीं, उपकप्तान श्रेयस भी फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी में केएल राहुल वनडे सीरीज में टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed