बॉल टेंपरिंग के आरोपों के बाद बैन झेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट चुके डेविड वॉर्नर का इंग्लैंड के फैंस क्लब बार्मी-आर्मी ने मजाक उड़ाया है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले बार्मी-आर्मी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें वॉर्नर की टी-शर्ट पर 'चीट्स' (बेईमान) लिखा हुआ है।
World Cup से ठीक पहले अंग्रेजों ने उड़ाई वॉर्नर की खिल्ली, टी-शर्ट पर लिख दिया 'बेईमान'
टी-शर्ट के जिस हिस्से पर 'चीट्स' लिखा है, वहां पहले 'ऑस्ट्रेलिया' लिखा हुआ था। बार्मी-आर्मी ने वॉर्नर के साथ नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क की भी तस्वीर डाली। इसमें दोनों खिलाड़ी हाथ में गेंद की जगह सैंड पेपर लिए हुए हैं।
बार्मी-आर्मी के इस ट्वीट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम वर्ल्ड कप में इस तरह के स्वागत से हैरान नहीं होगी। हम इसके लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप में यह विवाद शायद कम उठे, लेकिन उसके बाद एशेज सीरीज में इस तरह की बातें ज्यादा होंगी।'
😍 @cricketcomau release their #CWC19 player portraits! pic.twitter.com/J1wBV5tK5w
तत्कालीन कोच डैरेन लैहमेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद लैंगर को टीम का कोच बनाया गया था। एक अप्रैल 2018 से अब तक लैंगर की कोचिंग में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।
वॉर्नर और स्मिथ पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए हैं। दोनों पर एक साल का प्रतिबंध लगा था।
