सब्सक्राइब करें

सिर्फ 17 छक्कों से मॉर्गन ने ठोके 102 रन, ये हैं विश्व कप इतिहास के पांच सबसे तेज शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Eoin Morgan Boom, List of Five Fastest century in World Cup History
विश्व कप में सबसे तेज शतक - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 में मंगलवार को इंग्लैंड-अफगानिस्तान के मैच में विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड धराशायी हो गए। इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन की आंधी में ऐसे रन बरसे कि एक के बाद एक सारे रिकॉर्ड्स टूटते गए। ऐतिहासिक 17 छक्के के बूते मॉर्गन ने महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आउट होने से पहले मॉर्गन ने सिर्फ 71 गेंदों पर 148 रन की धुआंधार पार खेल डाली। 



यह वन-डे इतिहास के किसी मैच में व्यक्तिगत पारी में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसका यह भी मतलब हुआ कि मॉर्गन ने महज 17 छक्कों की मदद से ही 102 रन बना लिए। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो मॉर्गन ने सिर्फ 17 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर लिया। यह विश्व कप इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक था...

Trending Videos
Eoin Morgan Boom, List of Five Fastest century in World Cup History
इयोन मॉर्गन - फोटो : अमर उजाला

आइए एक नजर डालते हैं विश्व कप के सबसे तेज पांच शतकों पर...

  1. 50 गेंदों में केविन ओब्रायन (आयरलैंड) vs इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
  2. 51 गेंदों में ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) vs श्रीलंका, सिडनी 2015
  3. 52 गेंदों में एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
  4. 57 गेंदों में इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) vs अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019
  5. 66 गेंदों में मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) vs साउथ अफ्रीका, सेंट किट्स 2007
विज्ञापन
विज्ञापन
Eoin Morgan Boom, List of Five Fastest century in World Cup History
केविन ओ ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया

केविन ओ ब्रायन (50 गेंद)

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2011 के 15वें मैच में ब्रायन ने यह कारनामा किया था। इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए इस खिलाड़ी ने 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 50 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया था। 25वें ओवर में 111 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने हिम्मत नहीं हारी और 13 चौके-6 छक्के की मदद से शतक जड़ दिया। अपनी शतकीय पारी में इस खिलाड़ी ने 63 गेंद में 113 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

Eoin Morgan Boom, List of Five Fastest century in World Cup History
2015 विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद)

विश्व कप 2015 के एक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर्स में नौ विकेट पर 376 रन बनाए थे। मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। यह उनके करियर का पहला शतक भी था। मैक्सवेल ने 53 गेंदों का सामना कर 10 चौके और चार छक्के की मदद से 102 रन बनाए थे। 51 गेंदों पर सैकड़ा आया था। इस मैच पर भी ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन से कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
Eoin Morgan Boom, List of Five Fastest century in World Cup History
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

एबी डीविलियर्स (52 गेंद)

विश्वकप 2015 का 19वां मैच दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में एबी डिविलियर्स की ऐतिहासिक पारी के बूते ही दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 408 रन बनाए थे। पांचवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान डीविलियर्स ने 66 गेंदों में 17 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 162 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। शतक महज 52 गेंदों में जड़ा और अगले 50 रन महज 11 गेंदों में बना डाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed