रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की सफलता का राज उनका आपसी तालमेल रहा है और भारतीय उपकप्तान विश्व कप के बाकी मैचों में लोकेश राहुल के साथ भी वही सामंजस्य बनाना चाहते हैं। धवन की चोट के कारण राहुल को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के साथ पारी का आगाज करना पड़ा। दोनों के बीच 136 रन की साझेदारी के दौरान दो मौके आए जब संवादहीनता के कारण रोहित रन आउट हो सकते थे।
रोहित ने कहा कि यह एक नई तरह की चुनौती है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर दिन एक नई चुनौती सामने होती है। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की चुनौतियां आती है। वह दो रन लेना चाहते थे और मैं एक। यह छोटी-छोटी बातें हैं लेकिन हम दोनों ही रन आउट नहीं होना चाहते थे।’
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social Media
रोहित ने राहुल को पहली स्ट्राइक लेने दी जबकि धवन के होने पर वह खुद ऐसा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘लोकेश को स्ट्राइक लेना पसंद है और मैंने उन्हें दी क्योंकि मैं चाहता था कि वह सहज होकर अपने हिसाब से खेले। वह सलामी बल्लेबाज के रूप में यहां पहला मैच खेल रहे थे और मैं उन्हें पूरी तरह से सहज करना चाहता था।’
4 of 5
Rohit Sharma-KL Rahul
- फोटो : social Media
उधर राहुल ने कहा, ‘शिखर और रोहित पिछले तीन चार साल से शानदार शुरुआत दे रहे हैं। मुझे अपने समय का इंतजार करना पड़ा और मुझे खुशी है कि मैंने पारी का आगाज किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था और यह विश्व कप में हुआ इसलिए मैं इससे बड़े या बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं खुद को 10 में से छह अंक देता हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं इस आत्मविश्वास को आगे बढ़ाऊंगा और बेहतर बनूंगा।’
5 of 5
रोहित-राहुल ने रचा इतिहास
- फोटो : social Media
बता दें कि उंगली में चोट की वजह से शिखर धवन पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए, उनकी जगह केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी की। हालांकि दोनों ने मिलकर 136 रनों की मजबूत साझेदारी की। मैच में जहां रोहित शर्मा ने 140 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं के एल राहुल ने भी महत्वपूर्ण 57 रन बनाए।’