सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को रौंदा, मॉर्गन के कीर्तिमान सहित मैच में बने 15 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
15 records created during england vs afghanistan world cup match as eoin morgan stars
इयोन मॉर्गन - फोटो : अमर उजाला

12वें वर्ल्ड कप का 24वां दिन रिकॉर्ड बनने और बिगड़ने के नाम रहा। मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में मजबूत इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।



मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के छक्कों का तूफान देखने को मिला जिसने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए। इस दौरान उन्होंने सचिन, गेल, रोहित, एबी डी-विलियर्स समेत कई दिग्गजों को पीछे कर दिया।

ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं मैच में बने कुल 15 प्रमुख रिकॉर्ड पर।

Trending Videos
15 records created during england vs afghanistan world cup match as eoin morgan stars
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

17 छक्कों के साथ इयोन मोर्गन वर्ल्ड कप और वन-डे की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनें। इससे पहले सर्वाधिक 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और रोहित शर्मा के नाम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
15 records created during england vs afghanistan world cup match as eoin morgan stars
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया

इयोन मोर्गन ने 102 रन सिर्फ छक्कों की मदद से बनाए, जिसके साथ ही वे वन-डे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। 

15 records created during england vs afghanistan world cup match as eoin morgan stars
इयोन मॉर्गन - फोटो : पीटीआई

इयोन मोर्गन ने मात्र 57 गेंदों में शतक जड़ा जो 12वें वर्ल्ड कप का सबसे तेज और वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है।

विज्ञापन
15 records created during england vs afghanistan world cup match as eoin morgan stars
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड ने अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed