{"_id":"5adb65564f1c1b87098b5ac5","slug":"fan-touched-ms-dhoni-feet-during-ipl-2018-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिर दिखी धोनी के लिए दीवानगी, सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान पर पैर छूने पहुंचा यह 'जबरा फैन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: फिर दिखी धोनी के लिए दीवानगी, सिक्योरिटी तोड़ते हुए मैदान पर पैर छूने पहुंचा यह 'जबरा फैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी किसी से छुपी नहीं। शुक्रवार को एक बार फिर यह पता लग गया कि माही किस तरह लाखों दिलों पर राज करते हैं। पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मुकाबले में भी धोनी के लिए एक फैन का प्यार और सम्मान देखने को मिला।
2 of 5
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तो एक फैन बीच मैदान पर सारी सिक्योरिटी को तोड़ते हुए उनके पैरों पर गिर पड़ा। रैना के आउट होने के बाद धोनी क्रीज की ओर बढ़ रहे थे तभी एक युवक दौड़कर आया और उनके पैर छूने लगा। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
3 of 5
एकबारगी तो धोनी भी इस फैन को देखकर अचरज में पड़ गए। फैन भी मानने वाला नहीं दिखा और कई सेकेंड्स तक धोनी के पैर पकड़े रहा। मगर धोनी ने इस फैन को कुछ नहीं कहा और बड़ी शांति से उसे देखते रहे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले युवक ने धोनी के पैर छुए और फिर खुशी से झूमते हुए वापस पवेलियन की ओर दौड़ पड़ा।
इस मैच में धोनी ने ज्यादा बड़ी पारी तो नहीं खेली। वो सिर्फ तीन गेंदों पर पांच रन बना सके। मगर उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को बड़ी आसानी से 64 रनों से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के लिए शेन वॉटसन ने शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल 2018 का दूसरा और अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जमाया।
विज्ञापन
5 of 5
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब धोनी के लिए फैंस का पागलपन देखने को मिला है। मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में एक प्रशंसक फील्डिंग के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी के पैर छूने आ गया था। बता दें कि विवादों के चलते चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड पुणे कर दिया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।