{"_id":"68f0ffa3574f548d050d8dc3","slug":"former-australia-allrounder-shane-watson-says-will-be-challenging-for-rohit-and-kohli-to-play-just-one-format-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: 'रोहित और कोहली के लिए एक प्रारूप में खेलना...', शेन वॉटसन ने Ro-Ko के करियर पर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: 'रोहित और कोहली के लिए एक प्रारूप में खेलना...', शेन वॉटसन ने Ro-Ko के करियर पर दिया बयान
Thu, 16 Oct 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:52 PM IST
सार
रोहित और कोहली के करियर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं और इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी इन दोनों के भविष्य को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। ये दोनों खिलाड़ी अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। रोहित और कोहली के करियर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं और इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भी इन दोनों के भविष्य को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
वॉटसन बोले- प्रदर्शन को जारी रखने रोहित-कोहली के लिए होगा चुनौतीपूर्ण
वॉटसन का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए वनडे क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि अब वे केवल एक ही प्रारूप में खेलते हैं। आधुनिक क्रिकेट में टी20 का बोलबाला है जबकि भारत टेस्ट क्रिकेट भी खूब खेलता है, जिससे वनडे प्रारूप के लिए बहुत कम जगह बचती है। टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने वाले रोहित और कोहली फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से शुरू होने वाली एवनडे सीरीज में खेलेंगे। किसी खिलाड़ी के लिए एक प्रारूप के क्रिकेटर के रूप में अपनी लय को बरकरार रखना मुश्किल होता है। इसका एक उदाहरण भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जो वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सके।

वॉटसन ने कहा, विराट और रोहित के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सिर्फ एक प्रारूप में खेलना एक चुनौती होगी। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करने के लिए उन्हें कुछ समायोजन करने होंगे। लेकिन विराट और रोहित चैंपियन खिलाड़ी हैं और उनकी संभावना को कभी खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्हें लय हासिल करने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन एक बार इसे हासिल करने के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
रोहित-कोहली पर होंगी नजरें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी की निगाहें रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। यह सीरीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन दोनों के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वॉटसन ने इसके साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भारत को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा, भारतीय टीम इस समय अविश्वसनीय रूप से शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऑस्ट्रेलिया को उसके विजय अभियान पर रोक लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।