{"_id":"68f73edfeeb149e5950bbe7b","slug":"former-australia-captain-ricky-ponting-has-backed-virat-kohli-and-rohit-sharma-to-feature-in-2027-world-cup-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: 'आप चैंपियंस को खारिज नहीं कर सकते', Ro-Ko के वनडे विश्व कप खेलने पर पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: 'आप चैंपियंस को खारिज नहीं कर सकते', Ro-Ko के वनडे विश्व कप खेलने पर पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया
Tue, 21 Oct 2025 01:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Oct 2025 01:36 PM IST
सार
पोंटिंग ने इन दोनों चैंपियंस खिलाड़ियों को लेकर चेताया और कहा कि रोहित और कोहली को वापसी के बाद लय में आने के लिए थोड़ा समय चाहिए। रोहित और कोहली ने 19 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात महीने बाद वापसी की थी।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की असफलताओं को ज्यादा न आंकें। कंगारू टीम के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने भरोसा जताया कि ये दोनों भारतीय दिग्गज फॉर्म में वापसी करेंगे और 2027 के वनडे विश्व कप के प्रबल दावेदार बने रहेंगे।
विज्ञापन
वापसी पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे रोहित-कोहली
पोंटिंग ने इन दोनों चैंपियंस खिलाड़ियों को लेकर चेताया और कहा कि रोहित और कोहली को वापसी के बाद लय में आने के लिए थोड़ा समय चाहिए। रोहित और कोहली ने 19 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात महीने बाद वापसी की थी। दोनों दिग्गज बल्लेबाज 223 दिन बाद भारत के लिए खेलने उतरे थे। हालांकि, पहले मैच में इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और रोहित-कोहली आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं टिक सके थे। रोहित 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए थे। कोहली खाता भी नहीं खोल सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोनोली को कैच थमा बैठे।

पोंटिंग बोले- ऑस्ट्रेलिया दौरे में प्रदर्शन निर्भर करेगा विश्व कप में खेलना
पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में प्रदर्शन यह निर्धारित करेगा कि यह स्टार भारतीय जोड़ी 2027 विश्व कप तक खेल सकती है या नहीं। पोंटिंग ने पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा कि इस दिग्गज जोड़ी को केवल 2027 वनडे विश्व कप के बारे में सोचने के बजाय अपने लिए अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।

पोंटिंग ने कहा, एक बात जो मुझे किसी से सुनना पसंद नहीं है, वह यह है कि मैंने खेल में सब कुछ हासिल कर लिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि आपके पास अब भी कुछ अल्पकालिक लक्ष्य होने चाहिए। आपको केवल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के बारे में नहीं सोचना चाहिए। विराट शुरू से ही एक बेहद प्रेरणादायी इंसान रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए कुछ लक्ष्य तय कर लिए होंगे। वह अगले विश्व कप के बारे में सोच कर अपना समय बर्बाद नहीं कर रहे होंगे। यह देखना होगा कि क्या वे विश्व कप तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रख पाएंगे। जैसा कि रवि ने कहा, हमें इस सीरीज के दौरान इसका जवाब मिल जाएगा।
कोहली को बताया वनडे का महान खिलाड़ी
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, अपनी लय और गति पाना सबसे बड़ी बात है। जब आपको ब्रेक मिलता है तो 50 ओवर के खेल की लय और गति के साथ फिर से तालमेल बिठाने में किसी को भी थोड़ा समय लगता है। मुझे उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी जल्द ही वापसी करेंगे। मैं हमेशा कहता हूं कि चैंपियन खिलाड़ियों को कभी भी कम नहीं आंका जा सकता। ये दोनों सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से रहे हैं और मैंने पहले भी कहा है कि मैं विराट को अब तक का सबसे महान 50 ओवर का खिलाड़ी मानता हूं। आप उन्हें कम नहीं आंक सकते। वे अपनी टीम के लिए योगदान देने और मैच जीतने के तरीके खोज लेंगे और अगर वे ऐसा करते हैं तो वे लगभग निश्चित रूप से 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे।