{"_id":"686a855b691434915a02815c","slug":"former-england-batter-jonathan-trott-feels-shubhman-gill-is-a-carbon-copy-of-virat-kohli-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, बोले- दिखी कोहली की झलक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, बोले- दिखी कोहली की झलक
Sun, 06 Jul 2025 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:47 PM IST
सार
ट्रॉट ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जिन्होंने गिल को बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाते हुए देखा। ट्रॉट का कहना है कि गिल में उन्हें विराट कोहली की झलक नजर आई।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट भी हो गए हैं। ट्रॉट ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जिन्होंने गिल को बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक लगाते हुए देखा। ट्रॉट का कहना है कि गिल में उन्हें विराट कोहली की झलक नजर आई। गिल ने भारत की दोनों पारियों में 269 और 161 रन बनाए। वह टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान ग्राहम गूच के बाद दूसरे स्थान पर हैं। गिल ने दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
ट्रॉट ने कहा, गिल ने आज साबित किया कि वह कितना पूर्ण बल्लेबाज है। इसने मुझे उनसे पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाली भारतीय की याद दिला दी। गिल उस प्रतिभा की कार्बन कॉपी दिखे। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने इस दौरे पर अपने पहले दो टेस्ट मैचों की इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना की होगी। वह बेशक हेडिंग्ले में जीतना पसंद करते, लेकिन अब उन्होंने बर्मिंघम एक शानदार जीत की नींव रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के इस मौजूदा कोच ने कहा, मैं बर्मिंघम में मौजूद रहने और इस पारी को देखने को लेकर खुद का भाग्यशाली समझता हूं। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने जिस से अपनी पारी को गति दी और बिना आड़े-तिरछे शॉट खेले मनमुताबिक छक्के जड़े वह काफी खास था।
गिल के दम पर भारत ने दिया विशाल लक्ष्य
गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।