फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England spinner Monty Panesar take on Virat Kohli Test Retirement before England series

Virat Kohli: विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर मोंटी पनेसर ने रखी राय, इस परेशानी को बताया कारण; जानें

Mon, 09 Jun 2025 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले और 2012 में भारत में मिली टेस्ट जीत में योगदान देने वाले पनेसर ने कहा कि कोहली को इंग्लैंड के अपने पिछले दौरों की तुलना में ऑफ स्टंप के आसपास घूमती गेंदों से निपटना अधिक कठिन लगता।

विज्ञापन
Former England spinner Monty Panesar take on Virat Kohli Test Retirement before England series
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास पर अपनी राय रखी है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। पनेसर का मानना है कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बार-बार जूझने की समस्या का संभवत: समाधान नहीं मिलने के कारण कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले और 2012 में भारत में मिली टेस्ट जीत में योगदान देने वाले पनेसर ने कहा कि कोहली को इंग्लैंड के अपने पिछले दौरों की तुलना में ऑफ स्टंप के आसपास घूमती गेंदों से निपटना अधिक कठिन लगता। कोहली ने 2014 के खराब दौरे के बाद 2018 में इंग्लैंड में शानदार वापसी की। वर्ष 2014 में जेम्स एंडरसन ने इस दिग्गज बल्लेबाज को काफी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित-कोहली के बिना दौरे पर गई है टीम 
भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना इंग्लैंड दौरे पर गई है। भारत को 2007 के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है और टीम इंडिया यहां 18 साल का सूखा समाप्त करने के इरादे से उतरेगी। पनेसर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, कोहली के साथ जो हुआ है वह यह है कि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद, पांचवें स्टंप की लाइन, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया में तेज उछाल वाली पिचों पर वह संघर्ष कर रहे थे। इसलिए उन्होंने शायद सोचा होगा कि इंग्लैंड में गेंद और ज्यादा स्विंग करेगी, उन्होंने शायद ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर समस्या का समाधान नहीं निकाला। मुझे लगता है कि शायद यही एक कारण रहा होगा कि उन्होंने संन्यास लेने और अपनी सारी ऊर्जा आरसीबी और भारत के लिए वनडे में लगाने के बारे में सोचा।
विज्ञापन

पनेसर ने कहा कि कोहली के पास 2018 में वापसी करने के लिए जवाब थे, लेकिन अपने करियर के इस पड़ाव पर ऐसा करना स्वाभाविक रूप से बहुत कठिन होगा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने सभी प्रारूपों में एक क्रिकेटर के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वे टेस्ट क्रिकेट के शानदार दूत रहे हैं। उन्हें शायद लगता है कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्होंने सब कुछ हासिल किया है और शायद उन्हें लगता है कि युवाओं के लिए आगे आने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed