फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India chief selector Kris Srikkanth says Virat Kohli, Rohit and Pujara deserved better send-offs

BCCI: 'रोहित-कोहली और पुजारा सम्मानजनक विदाई के हकदार थे', इस पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने बीसीसीआई पर साधा निशाना

Thu, 28 Aug 2025 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Aug 2025 08:55 PM IST
सार

श्रीकांत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना करते हुए कहा कि वह कोहली और रोहित के साथ टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास लिए जाने के बारे में ठीक से बात नहीं कर पाई।

विज्ञापन
Former India chief selector Kris Srikkanth says Virat Kohli, Rohit and Pujara deserved better send-offs
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा सम्मानजनक विदाई के हकदार थे। श्रीकांत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना करते हुए कहा कि वह कोहली और रोहित के साथ टेस्ट क्रिकेट से उनके संन्यास लिए जाने के बारे में ठीक से बात नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

पुजारा ने हाल ही में क्रिकेट को कहा अलविदा 
रोहित और कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हाल ही में पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था। पुजारा को हाल ही में संपन्न हुए इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में खेला था। पुजारा इसके बाद घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे, लेकिन उन्होंने 2025-26 सीजन से ठीक पहले उन्होंने खेल को अलविदा कह दिया। 

श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, अगर आप अपने देश के लिए 100 टेस्ट खेलते हैं तो आप एक बेहतरीन क्रिकेटर जरूर होंगे। इसलिए आपको एक शानदार विदाई मिलनी चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के समय संवादहीनता बहुत ज्यादा थी। उन्हें उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय यह खेल और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत बोले- कोहली में दो साल का टेस्ट क्रिकेट शेष था 
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके श्रीकांत ने जोर देकर कहा कि कोहली में अभी कम से कम दो साल का टेस्ट क्रिकेट बाकी था और वह एक उचित विदाई के हकदार थे। श्रीकांत ने कहा, विराट कोहली का संन्यास ऐसे ही हुआ। कोहली एक बेहतर विदाई के हकदार थे। उनके पास अभी दो साल का टेस्ट क्रिकेट बाकी था। लेकिन इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ होने के कारण, उनके बारे में ऐसी बातें बंद हो गईं। हालांकि, भारत को कुछ समय तक विराट कोहली जैसा क्रिकेटर मिलना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

श्रीकांत ने इस बात पर भी विचार व्यक्त किया कि किस तरह पुजारा ने विदाई टेस्ट मैच खेले बिना ही संन्यास ले लिया। श्रीकांत ने कहा, पुजारा के साथ भी ऐसा ही है, हालांकि उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है, लेकिन बीसीसीआई को उनके भी संन्यास की योजनाओं के बारे में बात करनी चाहिए थी। बेशक, खिलाड़ी को भी सहयोग करना होगा और यह समझना होगा कि उनका समय कब पूरा हो गया है। अगर ऐसा होता तो पुजारा को बेहतर विदाई मिलती। लेकिन यह खिलाड़ी, चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के बीच सहयोग का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed