{"_id":"6819f18f8768d19dd601eaf3","slug":"former-south-africa-cricketer-ab-de-villiers-has-slammed-star-india-batter-virat-kohli-s-critics-ipl-2025-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने पर भड़के डिविलियर्स, जताया भरोसा; विराट को दिया नया उपनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने पर भड़के डिविलियर्स, जताया भरोसा; विराट को दिया नया उपनाम
Tue, 06 May 2025 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 May 2025 04:55 PM IST
सार
कोहली ने आईपीएल 2025 में अब तक 11 पारियों में 63.12 के औसत और 143.46 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। कोहली आरसीबी की मजबूत कड़ी हैं और फ्रेंचाइजी इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के करीब हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया है। इतना ही उन्होंने कोहलो को नया उपनाम भी दिया है। डिविलियर्स लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा रहे हैं और कोहली के काफी अच्छे दोस्त हैं। कोहली आईपीएल 2025 सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं कोहली
कोहली ने आईपीएल 2025 में अब तक 11 पारियों में 63.12 के औसत और 143.46 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। कोहली आरसीबी की मजबूत कड़ी हैं और फ्रेंचाइजी इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के करीब हैं। डिविलियर्स ने कोहली की सराहना की है और उन्हें आरसीबी का 'मिस्टर सेफ्टी' बताया है। उन्होंने साथ ही कोहली के आलोचकों पर निशाना साधा है।

डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, विराट हमेशा वहां है। वह आरसीबी के लिए 'मिस्टर सेफ्टी' है। जब वह वहां है तो आपको डरने की जरूरत नहीं होती। जब भी विराट पास हो डरो मत, यही कहानी है। कभी कुछ नहीं बदला और मैं मीडिया के लोगों से भी यही कहना चाहता हूं। मैं भूला नहीं हूं, मेरा दिमाग हाथी की तरह है। मैं पत्रकारों से प्रेम करता हूं, लेकिन याद करें कि आप लोगों ने कहा था कि विराट धीमी बल्लेबाजी कर रहा है। पिछले मैच में उसने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। यह याद रखें।
ये भी पढ़ें: MI vs GT Playing 11: प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगे मुंबई और गुजरात, कगिसो रबादा को मिलेगी जगह?
ये भी पढ़ें: MI vs GT Playing 11: प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगे मुंबई और गुजरात, कगिसो रबादा को मिलेगी जगह?
सीएसके के खिलाफ खेली तेज तर्रार पारी
कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 33 गेंदों पर 62 रन बनाए जिसमें पांच चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। आरसीबी ने इस रोमांचक मुकाबले में सीएसके को हराया था जिससे वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। आरसीबी के पास शीर्ष दो में रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने का अच्छा मौका है। टीम अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरी है।