{"_id":"5c14b185bdec2253a2409408","slug":"gautam-gambhir-questions-on-ravi-shastri-s-achievements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, बोला- उन्होंने अपने करियर में किया ही क्या है?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, बोला- उन्होंने अपने करियर में किया ही क्या है?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में संन्यास लेने वाले दिल्ली के इस क्रिकेटर ने न्यूज 18 से बात करते हुए कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
2 of 4
दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल में विदेशी दौरे करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम बताया था, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, 'मेरी समझ में नही आता कि शास्त्री ने किया क्या है? उनके करियर में कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।'
3 of 4
गंभीर का कहना है, 'जिन लोगो ने अपने करियर में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं किया होता वही ऐसी बातें करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के अलावा शास्त्री ने कुछ खास नहीं किया है। मुझे भरोसा है कि लोग शास्त्री की बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे। मुझे लगता है उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं देखा है क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह इस तरह का बयान नहीं देते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौतम गंभीर यहीं नहीं रुके। उनका कहना था कि अगर कोई टीम विदेश में 4-1 से भी सीरीज जीत ले तब भी कोई ऐसी बात नहीं कहेगा कि यह विदेश दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।