{"_id":"6a35581833e7e2f56d0fe681","slug":"ind-vs-afg-ryan-ten-doeschate-speaks-on-kl-rahul-role-in-3rd-odi-arshdeep-singh-will-be-rested-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: तीसरे वनडे में किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल? कोच ने दिया जवाब; अर्शदीप को मिल सकता है आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: तीसरे वनडे में किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल? कोच ने दिया जवाब; अर्शदीप को मिल सकता है आराम
Fri, 19 Jun 2026 08:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:24 PM IST
सार
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे ने संकेत दिया है कि तीसरे वनडे में भी केएल राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में एक और मौका मिलेगा। सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम अर्शदीप सिंह समेत कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर नए संयोजनों को आजमा सकती है।
विज्ञापन
केएल राहुल-रेयान टेन डेस्काटे-अर्शदीप सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेस्काटे ने संकेत दिया है कि अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे ही उतरेंगे। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक और मौका दिया जाएगा और वह रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। भारत पहले ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। ऐसे में टीम प्रबंधन अंतिम मुकाबले में कुछ बदलाव करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल-केएल राहुल
- फोटो : PTI
राहुल की भूमिका में बदलाव की संभावना नहीं
मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डोशेट ने कहा कि टीम बल्लेबाजी क्रम में किसी बदलाव पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, 'हमारी बल्लेबाजी इकाई काफी लचीली है। मुझे नहीं लगता कि केएल राहुल को ऊपर भेजने पर कोई विचार हो रहा है। हम यशस्वी जायसवाल को भी अच्छी तरह परखना चाहते हैं। पिछले मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, इसलिए उन्हें एक और अवसर मिलने की संभावना है।' उन्होंने संकेत दिया कि शीर्ष क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और टीम पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है।

अर्शदीप सिंह
- फोटो : ANI
अर्शदीप सिंह को दिया जा सकता है आराम
डेस्काटे ने बताया कि सीरीज जीतने के बाद टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। उन्होंने विशेष रूप से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'हम पहले दो मैचों की तुलना में कुछ बदलाव करेंगे। सीरीज शुरू होने से पहले ही हमारी योजना अलग-अलग संयोजनों को आजमाने और सभी खिलाड़ियों को मौका देने की थी। यदि अर्शदीप ने शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है तो उन्हें आराम दिया जा सकता है।' अर्शदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलने की संभावना है। हाल ही में टीम से जुड़े हर्षित राणा के तुरंत प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना कम है।

ईशान किशन-शुभमन गिल
- फोटो : ANI
शुभमन गिल और ईशान किशन पूरी तरह फिट
लखनऊ वनडे के दौरान कप्तान शुभमन गिल को गर्मी के कारण कुछ परेशानी हुई थी, जबकि ईशान किशन के कंधे में हल्की समस्या थी। हालांकि टेन डोशेट ने दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट बताया। उन्होंने कहा, 'शुभमन को केवल गर्मी और हल्की ऐंठन की समस्या हुई थी। अब वह पूरी तरह ठीक हैं। ईशान के कंधे की परेशानी भी खत्म हो चुकी है और वह फिट हैं।'

ईशान किशन
- फोटो : ANI
ईशान किशन ने खुद को साबित किया
सहायक कोच ने ईशान किशन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित किया है कि वह सिर्फ टी20 बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। डेस्काटे ने कहा, 'ईशान के बारे में हमेशा सवाल रहा कि क्या वह टी20 क्रिकेट से आगे बढ़कर वनडे और लंबी पारियों में खुद को ढाल सकते हैं। उन्होंने हालिया मैच में इसका जवाब दे दिया।' उन्होंने कहा कि ईशान की आक्रामक शैली टीम के लिए बेहद उपयोगी है और उनकी विकेटकीपिंग क्षमता उन्हें और भी मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

नीतीश रेड्डी
- फोटो : BCCI
हार्दिक के उत्तराधिकारी बन सकते हैं नीतीश रेड्डी
भारतीय टीम के ऑलराउंड विकल्पों पर चर्चा करते हुए डेस्काटे ने नीतीश कुमार रेड्डी की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'पिछले 18 महीनों में नीतीश ने कई बार अपनी क्षमता दिखाई है। उनका शरीर मजबूत हो रहा है और मुझे लगता है कि वह हार्दिक पांड्या के स्वाभाविक विकल्प या उत्तराधिकारी बन सकते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि शिवम दुबे और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं, जिससे टीम का संतुलन मजबूत हुआ है।

गुरनूर बरार
- फोटो : ANI
युवा तेज गेंदबाजों से उत्साहित टीम प्रबंधन
डेस्काटे ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की नई पीढ़ी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी के बाद गेंदबाजी इकाई में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और युवा गेंदबाजों ने प्रभावित किया है। उन्होंने विशेष रूप से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्हें 147-148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते देखना शानदार अनुभव था। यह भारतीय क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत है।' उन्होंने कहा कि आगामी 14-15 महीनों में टीम संयोजन तैयार करने के लिए युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जाएंगे।