फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS AUS: Arshdeep Singh speaks on Virat Kohlis performance in first odi know details

IND vs AUS: 'बाकी मैचों में रन बनाएंगे विराट कोहली', अर्शदीप ने कहा- ड्रेसिंग रूम साझा करना सौभाग्य की बात

Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
सार

अर्शदीप का मानना है कि वनडे प्रारूप में कोहली की विशेषज्ञता आने वाले मैचों में जरूर दिखेगी। उन्होंने कहा, 'वह जानते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है। उनके साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में होना हमेशा किसी आशीर्वाद की तरह है। मुझे यकीन है कि वह इस सीरीज के बाकी मैचों में खूब रन बनाएंगे।'

विज्ञापन
IND VS AUS: Arshdeep Singh speaks on Virat Kohlis performance in first odi know details
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शून्य पर आउट होने को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे महान खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए एक सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

'आगामी मैचों में दिखेगा कोहली का जादू'
अर्शदीप का मानना है कि वनडे प्रारूप में कोहली की विशेषज्ञता आने वाले मैचों में जरूर दिखेगी। उन्होंने कहा, 'वह जानते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है। उनके साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में होना हमेशा किसी आशीर्वाद की तरह है। मुझे यकीन है कि वह इस सीरीज के बाकी मैचों में खूब रन बनाएंगे।'

कोहली के सिर्फ एक प्रारूप खेलने के फैसले पर पूछे गए सवाल पर अर्शदीप ने कहा, 'उन्हें वनडे प्रारूप में महारत हासिल है। मुझे नहीं पता कि वह खुद इसके बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन मैं उनसे बात करूंगा और शायद अगले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर कुछ कह सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल की कप्तानी पर क्या बोले अर्शदीप?
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि वह शुभमन गिल की सीमित ओवरों की कप्तानी शैली से अभी बहुत परिचित नहीं हैं, लेकिन उम्मीद जताई कि यह युवा कप्तान भी विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह गेंदबाजों का कप्तान साबित होगा। अर्शदीप ने कहा, 'मैंने अब तक बहुत कम वनडे खेले हैं, इसलिए अंतर बताना मुश्किल है। लेकिन मैं कहूँगा कि विराट और रोहित, दोनों ही गेंदबाज़ों के अच्छे कप्तान रहे हैं।' उन्होंने आगे बताया, 'गिल ने हमारी हर योजना का समर्थन किया और हमें खुलकर गेंदबाजी करने की आजादी दी। उनका संदेश साफ था, अपनी क्षमता दिखाओ और खेल का आनंद लो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed