फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Rohit Sharma greets Virat Kohli with salute, shares a hug in team bus video goes viral

IND vs AUS: विराट कोहली को देखकर रोहित शर्मा ने किया 'सैल्यूट', टीम बस में लगाया गले; मजेदार वीडियो वायरल

Wed, 15 Oct 2025 07:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Oct 2025 07:25 PM IST
सार

वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी फिर साथ मैदान पर नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके कुछ ही समय बाद, दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Rohit Sharma greets Virat Kohli with salute, shares a hug in team bus video goes viral
रोहित-विराट - फोटो : BCCI- videograb

विस्तार

भारतीय टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी स्पॉट हुए जिनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। दोनों लंबे वक्त बाद साथ नजर आए। दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात का यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


RO-KO का ग्रैंड री-यूनियन
भारत की वनडे टीम आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दिल्ली से रवाना हुई। इस दौरान होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते समय रोहित शर्मा बस में बैठे विराट कोहली से मिले। वीडियो में देखा गया कि रोहित बस के बाहर से कोहली को 'सैल्यूट' देते हुए मुस्कुराते हैं, जिसके बाद वे बस में चढ़ते हैं और दोनों एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते हैं। यह दृश्य फैंस के लिए खास इसलिए था क्योंकि दोनों खिलाड़ी पहली बार मार्च में हुई चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद एक साथ टीम इंडिया के कैंप में नजर आए।
विज्ञापन

 

शुभमन गिल बने वनडे कप्तान
इस सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वह टेस्ट के बाद अब वनडे टीम की अगुआई करेंगे। रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया और वह एक ओपनर के तौर पर खेलेंगे। हालांकि, कोहली और रोहित, दोनों के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर संशय है। आने वाले वर्षों में भारत के लिए 50 ओवर के मुकाबले अपेक्षाकृत कम होंगे। अगरकर ने टीम चयन के वक्त बोला था कि दोनों ने अगले वनडे विश्व कप के लिए कमिट नहीं किया है।

रोहित-कोहली की जोड़ी फिर साथ मैदान पर
वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी फिर साथ मैदान पर नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके कुछ ही समय बाद, दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। दोनों की वापसी से भारतीय फैन्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 23 अक्तूबर को एडिलेड में दूसरा वनडे और 25 अक्तूबर को सिडनी में तीसरा वनडे खेला जाएगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबले 29 अक्तूबर, 31 अक्तूबर, दो नवंबर, छह नवंबर और आठ नवंबर को खेले जाएंगे।


दो बैचों में रवाना हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बुधवार को दो बैचों में रवाना हुई। पहले बैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर आदि खिलाड़ी शामिल थे। अब शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का दूसरा बैच स्पॉट हुआ, जिसमें कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed