फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS AUS: Virat Kohli hits half century in Sydney against Australia 3rd ODI stats and records

IND vs AUS: चेज करते हुए विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 19वीं बार 100+ रन की साझेदारी

Sat, 25 Oct 2025 03:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Oct 2025 03:13 PM IST
सार

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 70वीं बार चेज करते हुए 50+ स्कोर बनाया, जबकि सचिन ने इस दौरान 69 बार 50+ स्कोर किए हैं।

विज्ञापन
IND VS AUS: Virat Kohli hits half century in Sydney against Australia 3rd ODI stats and records
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली आखिरकार अंतिम मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रहे। उन्होंने 56 गेंदों में करियर के 75वें अर्धशतक के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। मेजबानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे टीम इंडिया ने रोहित-कोहली की 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी के दम पर नौ विकेट के शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs AUS: वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने विराट कोहली, श्रीलंका के संगकारा को पछाड़ा
विज्ञापन

सचिन को पछाड़ा
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 70वीं बार चेज करते हुए 50+ स्कोर बनाया, जबकि सचिन ने इस दौरान 69 बार 50+ स्कोर किए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: वनडे में रोहित-कोहली की संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार 150+ साझेदारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई

रोहित के साथ वनडे में 101वीं बार साथ की बल्लेबाजी
रोहित और कोहली की जोड़ी वनडे में 101वीं बार साथ बल्लेबाजी करने उतरी। इन दोनों ने वनडे में 101 पारियों में साझेदारी की है और कुल 5300 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यह दूसरी जोड़ी है। इन दोनों से आगे इस प्रारूप में बस सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 8227 रनों की साझेदारी की है। रोहित और कोहली के बीच इस दौरान 19 बार शतकीय और 18 बार ही 50+ रनों की साझेदारी हुई है।

ये भी पढ़ें: Rohit-Kohli: ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को Ro-Ko ने दिया धन्यवाद, भविष्य में खेलने पर दिया ये जवाब; साझा किए अनुभव
विज्ञापन

19वीं बार RO-KO के बीच 100+ रन की साझेदारी
75वें वनडे अर्धशतक के साथ किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। किंग कोहली ने रोहित के साथ 19वीं बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। दोनों के बीच 101वीं पारी में 19वीं दफा 100+ रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले रोहित ने शिखर धवन के साथ 117 पारियों में 18 बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी।

वनडे में 100+ रनों की साझेदारी
बल्लेबाजी जोड़ी 100+ साझेदारी पारी
सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली 26 176
तिलकरत्ने दिलशान – कुमार संगकारा 20 108
रोहित शर्मा – विराट कोहली 19 101
रोहित शर्मा – शिखर धवन 18 117
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed