{"_id":"68f62e522eccb2ba92029e6a","slug":"ind-vs-aus-zaheer-khan-decodes-virat-kohlis-dismissal-in-1st-odi-against-australia-know-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में क्यों खाता भी नहीं खोल पाए कोहली? जहीर खान ने दिया जवाब; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में क्यों खाता भी नहीं खोल पाए कोहली? जहीर खान ने दिया जवाब; जानिए
Mon, 20 Oct 2025 06:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Oct 2025 06:13 PM IST
सार
पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने विराट के आउट होने पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि आजकल लगभग सभी गेंदबाज कोहली के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की रणनीति अपनाते हैं और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस प्लान को बखूबी अंजाम दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बाहरी ऑफ स्टंप पर फेंकी गई गेंद को विराट ने कवर ड्राइव के लिए खेलना चाहा, लेकिन कूपर कॉनॉली ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया।
विज्ञापन
क्यों शून्य पर आउट हुए कोहली?
पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने विराट के आउट होने पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि आजकल लगभग सभी गेंदबाज कोहली के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की रणनीति अपनाते हैं और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इस प्लान को बखूबी अंजाम दिया। जहीर ने क्रिकबज से बातचीत में कहा, 'ये तकनीकी बातें हमेशा रहती हैं। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर आप उन क्षेत्रों पर फोकस करते हैं जहां बल्लेबाज कमजोर दिखता है। विराट जब सेट हो जाते हैं तो ऑन साइड और कवर ड्राइव में बहुत मजबूत होते हैं। लेकिन अब गेंदबाज उनकी लाइन को ऑफ स्टंप से बाहर रख रहे हैं। वे लगातार दबाव बनाते हैं और फिर एक चौड़ी गेंद फेंककर उन्हें शॉट खेलने पर मजबूर करते हैं। यह बस एक फेज है, लेकिन गेंदबाजों को क्रेडिट देना होगा कि उन्होंने अपनी प्लानिंग को अनुशासन के साथ लागू किया।'

भारत को मिली पहले वनडे में मात
मैदान पर कोहली की वापसी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बारिश से प्रभावित पहले वनडे में विराट महज आठ गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। भारत की टीम 26 ओवर प्रति पारी के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर सिर्फ 136 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस के तहत 131 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 21.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।