फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 2nd test 2025 india wins birmingham test sachin virat kohli harbhajan singh social media reactions

IND vs ENG: भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए दिग्गज, सचिन-विराट से लेकर भज्जी-पठान तक ने बांधे तारीफों के पुल

Sun, 06 Jul 2025 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 06 Jul 2025 10:58 PM IST
सार

भारत की इस जीत ने सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक को मुरीद बना लिया। सोशल मीडिया पर सभी दिग्गज टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

विज्ञापन
ind vs eng 2nd test 2025 india wins birmingham test sachin virat kohli harbhajan singh social media reactions
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बर्मिंघम में यह भारतीय टीम की पहली जीत है और इस मैदान पर जीत का परचम लहारने वाली पहली एशियाई टीम भी है। भारत की इस जीत ने सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक को मुरीद बना लिया। सोशल मीडिया पर सभी दिग्गज टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
विज्ञापन

भारत ने एजबेस्टन में रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के शेष चार मैचों में वापसी करने की चुनौती थी। भारत का एजबेस्टन पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं था। बर्मिंघम इंग्लैंड के उन तीन स्थलों में शामिल था जहां भारतीय टीम ने कभी जीत हासिल नहीं की थी। इस मैच से पहले बर्मिंघम में भारतीय टीम ने आठ मैच खेले थे जिसमें सात में उसे हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। लेकिन गिल की अगुआई में भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एजबेस्टन में इतिहास रच दिया। 

भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल बर्मिंघम में जीत दर्ज करने वाले पहले एशियाई कप्तान
भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान गिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन गिल ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड के गढ़ कहे जाने वाले एजबेस्टन में जीत हासिल कर सीरीज में मजबूत वापसी की। गिल के नेतृत्व में भारत को पहली बार टेस्ट में जीत मिली। गिल एशिया के पहले कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड को बर्मिंघम में मात दी है। 
विज्ञापन

सचिन-विराट ने दी बधाई
भारत की इस जीत पर क्रिकेट जगत से बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे तमाम दिग्गज भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आइये देखते हैं सभी की प्रतिक्रियाएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed