फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit or Virat which player will India miss on the England tour Geoffrey Boycott reveals the name

IND vs ENG: रोहित या विराट..इंग्लैंड दौरे पर भारत को किस खिलाड़ी की कमी खलेगी? ज्योफ्री बॉयकॉट ने बताया नाम

Wed, 18 Jun 2025 07:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Jun 2025 07:24 PM IST
सार

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit or Virat which player will India miss on the England tour Geoffrey Boycott reveals the name
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में पहली बार खेलने उतरेगी। 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा जिसमें भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि रोहित शर्मा से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को विराट कोहली की कमी खलेगी।
विज्ञापन

'कोहली की कमी खलेगी'
इस सीरीज के साथ भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत करेगी। बॉयकॉट ने 'डेली टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने से भारत की इंग्लैंड को हराने की संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा। कोहली सबसे बड़ा नुकसान हैं क्योंकि वे तीनों प्रारूप में उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। भारत द्वारा बहुत अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले जाने और बहुत कम आराम किए जाने के कारण, इसका बहुत असर पड़ता है और दिमाग थक जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित की भी तारीफ की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कोहली की अनुपस्थिति को एक बड़ा झटका बताया। बॉयकॉट ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितनी प्रतिभा या अनुभव है, अगर आप मानसिक रूप से तरोताजा नहीं हैं और चुनौती के लिए तैयार नहीं हैं तो यह थका देने वाला हो जाता है।' इस दौरान उन्होंने रोहित की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रोहित एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अपने सर्वश्रेष्ठ समय में एक बेहतरीन स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ी लेकिन उन्हें कोहली जितना याद नहीं किया जाएगा क्योंकि उनका टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा था लेकिन असाधारण नहीं। पिछले कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही। रोहित कभी भी कोहली की तरह एक स्वाभाविक एथलीट नहीं थे और उन्हें पता है कि इंग्लैंड में पारी की शुरुआत करना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि नई गेंद अधिक घूमती है। सफलता हासिल करने के लिए आपको हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहना होता है।'
विज्ञापन

द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत 
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया। 

बॉयकॉट ने दी इंग्लैंड टीम को ये सलाह
बॉयकॉट ने बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम से अपनी बल्लेबाजी की 'बैजबॉल' शैली (हर हाल में आक्रामक होकर खेलना) को संयमित करने और कुछ सामान्य ज्ञान का उपयोग करने का आग्रह किया है क्योंकि जीत मनोरंजन से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड अगर बैजबॉल को संयमित करता है और कुछ सामान्य ज्ञान का उपयोग करता है तो उसे भारत को हराना चाहिए। कई बार उनका क्रिकेट रोमांचकारी और बेहद मनोरंजक रहा है लेकिन लापरवाह बल्लेबाजी से उन्होंने टेस्ट मैच भी गंवा दिए हैं।'

बॉयकॉट ने आगे कहा, 'उनका एकमात्र विचार जीतना होना चाहिए क्योंकि यह बताने का कोई फायदा नहीं है कि आप कितने अच्छे हैं जबकि पिछले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हमारे देश में खेले गए हैं लेकिन इंग्लैंड उनमें से किसी के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया है। उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए। उनका लक्ष्य अगले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाना होना चाहिए।'

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed