भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पिछले टेस्ट में 227 रनों से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने आज के अहम मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है?
IND vs ENG: टीम इंडिया में भारी बदलाव, आखिरकार कुलदीप की वापसी, इस खिलाड़ी का डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा
पहले टेस्ट में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा ओपनर की भूमिका अदा कर रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर केवल 18 रन बनाए थे। पहली पारी में वह सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से केवल 12 रन निकले थे। दूसरे टेस्ट में रोहित से उम्मीद की जा रही है वह एक बड़ी पारी को अंजाम दें।
शुभमन गिल
हिटमैन रोहित शर्मा के साथ सलामी जोड़ी की भूमिका शुभमन गिल निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। रोहित और गिल की सलामी जोड़ी से टीम को एक बड़ी पारी और साझेदारी की उम्मीद है।
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आएंगे। पहले टेस्ट में 73 रन बनाकर अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे। डोम बेस ने उन्हें अपना शिकार बनाया था।
विराट कोहली
पहली पारी में महज 11 रनबनाकर आउट होने वाले कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में 104 गेंदों में नौ चौके की मदद से 72 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। बेन स्टोक्सने उन्हें अपना शिकार बनाया था। दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।