फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 ben stokes speaks on rohit sharma virat kohli ashwin absence talks bumrah presence

IND vs ENG: रोहित-कोहली और अश्विन की गैरमौजूदगी पर बोले कप्तान बेन स्टोक्स, बुमराह की उपलब्धता पर भी की बात

Thu, 19 Jun 2025 07:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह भारतीय टीम की पहली सीरीज होगी। शुभमन गिल के नेतृ्त्व में टीम इंडिया नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) का आगाज करेगी। स्टोक्स ने कहा- 'काफी कुछ कहा जा रहा है कि विराट नहीं है, रोहित नहीं है और अश्विन नहीं है लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि भारत के खिलाफ यह पहले से आसान मुकाबला होगा।'

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 ben stokes speaks on rohit sharma virat kohli ashwin absence talks bumrah presence
अश्विन-रोहित-स्टोक्स-विराट-बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का मानना है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम मजबूत है। उनका कहना है कि इन तीनों की कमी को भरने के लिए भारत के पास भरपूर प्रतिभा है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून यानी शुक्रवार से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। 
विज्ञापन

'भारत के पास प्रतिभा का भंडार'
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह भारतीय टीम की पहली सीरीज होगी। शुभमन गिल के नेतृ्त्व में टीम इंडिया नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) का आगाज करेगी। स्टोक्स ने पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा- 'काफी कुछ कहा जा रहा है कि विराट नहीं है, रोहित नहीं है और अश्विन नहीं है लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि भारत के खिलाफ यह पहले से आसान मुकाबला होगा। भारतीय क्रिकेट के पास प्रतिभा का भंडार है। विराट, रोहित और अश्विन ने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ियों के सामने बल्लेबाजी या गेंदबाजी करना आसान होगा।'

इस दौरान स्टोक्स ने आईपीएल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- 'हमने आईपीएल में काफी समय बिताया है और हमें पता है कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। ये तीनों बहुत बड़े नाम हैं जिन्होंने देश के लिये शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इनके नहीं होने से चुनौती आसान नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'बुमराह से रहना होगा सावधान'
स्टोक्स का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, उनकी टीम एक ही खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगी। उन्होंने कहा- 'बुमराह उनके आक्रमण की अगुवाई करेंगे और वह शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और क्रिकेट में जीतने के लिये टीम को अच्छा खेलना होता है। लेकिन हमें पता है कि बुमराह शानदार गेंदबाज है। उसका रिकॉर्ड यह साबित करता है कि वह हर जगह अच्छा प्रदर्शन करता है। उसे खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन भारत के हर गेंदबाज को खेलना चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हम एक खिलाड़ी पर फोकस नहीं करेंगे।'
विज्ञापन

बुमराह का अनुभव महत्वपूर्ण 
इस दौरे पर शुभमन गिल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और बुमराह गेंदबाजी विभाग में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति में बुमराह का अनुभव टीम के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें टेस्ट कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी की थी, लेकिन उनकी जगह गिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पिछले कुछ वर्षों से बुमराह चोट की समस्या से जूझते रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच से चोट के कारण बीच में ही हटना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से ही बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बन पाए थे जिसे भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed