IND vs ENG: पहला टेस्ट हारने के बाद प्रशंसकों को आई विराट कोहली की याद, सोशल मीडिया पर दे रहे प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, गिल बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले मैच में जीत हासिल करने में नाकाम रहे। भारतीय टीम पहली पारी में बढ़त लेने के बावजूद इस मैच को जीत नहीं सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की हार का सबसे बड़ा कारण दूसरी पारी में गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा।
इंग्लैंड के लिए रूट 53 रन और जैमी स्मिथ 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने पांचवें दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की। इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 350 रन चाहिए थे, जबकि भारत को 10 विकेट लेने थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें दिन पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी।
भारत ने दूसरे सत्र में चार विकेट लिए, लेकिन अंत में रूट और स्मिथ ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए डकेट ने 149 रन, क्रावली ने 65, कप्तान बेन स्टोक्स ने 33, ओली पोप ने आठ रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में खाली हाथ रहे और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
भारत की करारी शिकस्त पर अब सोशल मीडिया पर प्रशंसक जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्हें पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के दौर की याद आ रही है। आइये देखते हैं रिएक्शंस...
History will be kinder to captain Kohli 🤍#INDvsENG #ViratKohli pic.twitter.com/J4FcG2F4js
— Akshu Yadav (@Akshu_Yadav4) June 24, 2025
You Only miss the sun when it starts to snow 😔😌#ViratKohli #INDvsENG pic.twitter.com/mDKBrSrSof
— PRATAP SINGH (@BABUAAN0901) June 24, 2025
Untouchable legacy! @imVkohli👑#ViratKohli pic.twitter.com/8YsiRS23Ha
— 𝚂𝚑𝚊𝚜𝚑𝚊𝚗𝚔🇮🇳 (@shashankv_9) June 24, 2025
YOU MISS THE SUN, WHEN IT SNOWS
— Virat👑Rocky✨️ (@Virat_Rocky18) June 24, 2025
Missing Virat in this format badly 💔
#INDvsENG #ViratKohli pic.twitter.com/8mlEeAIGfZ
Test cricket will never be the same without Virat Kohli 👑🦁
— 𝗣𝗲𝗮𝗰𝗲 𝗢𝘂𝘁 (@saffronsentry) June 24, 2025
Agree or argue with the wall. #INDvsENG pic.twitter.com/fxbXeWWr3B