फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs eng test 2025 kl rahul speaks on virat kohli and rohit sharma absence in dressing room know details

IND vs ENG: 'रोहित-विराट के बिना ड्रेसिंग रूम सूना होगा', साथियों की गैरमौजूदगी पर छलका केएल राहुल का दर्द

Thu, 19 Jun 2025 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 04:41 PM IST
सार

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में कहा- 'विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी।'

विज्ञापन
Ind vs eng test 2025 kl rahul speaks on virat kohli and rohit sharma absence in dressing room know details
विराट-केएल-रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना ड्रेसिंग रूम साझा करना मुश्किल होगा। उनके बिना ड्रेसिंग रूम का माहौल सूना होगा। बता दें कि, विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे भारत को दोहरा झटका लगा था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का एलान किया।
विज्ञापन

'रोहित और कोहली भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे'
केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में कहा- 'विराट और रोहित पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं और उनका न होना बहुत बड़ी कमी होगी। अपने अब तक के पूरे करियर में, मैं कभी भी ऐसी टीम के माहौल में नहीं गया, जहां न तो विराट और न ही रोहित मौजूद हों।'  

केएल राहुल ने आगे कहा- 'मैंने अब तक जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें से विराट या रोहित या दोनों ही हमेशा टीम का हिस्सा रहे हैं। उनके बिना ड्रेसिंग रूम में जाना थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। लेकिन निश्चित रूप से उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने देश को अपना सबकुछ दिया है और वे हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बने रहेंगे। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी आगे आएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत 
भारतीय टीम इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। गंभीर और गिल के लिए इंग्लैंड दौरा कठिन रहना वाला है। पिछले कुछ समय से भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड या अभ्यास मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना था जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।
विज्ञापन

रोहित-कोहली के बिना इंग्लैंड को हरा पाएंगे गिल?
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed