{"_id":"685d38a59b6f5c81ea0326bb","slug":"ind-vs-eng-test-2025-ravichandran-ashwin-compares-rishabh-pant-with-virat-kohli-speaks-on-knock-in-leeds-know-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'उसकी विराट से तुलना होनी चाहिए', अश्विन ने इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'उसकी विराट से तुलना होनी चाहिए', अश्विन ने इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बात
Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:40 PM IST
सार
लगातार दो पारियों में शतक के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। अब अश्विन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन
विराट-पंत-अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना पूर्व कप्तान विराट कोहली से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने प्रभावित किया। बता दें कि, लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
अश्विन ने पंत की तुलना विराट से की
अश्विन ने पंत की तारीफ करते हुए उनकी तुलना विराट कोहली से की। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पूर्व गेंदबाज ने कहा- 'ऋषभ पंत की तुलना विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से की जानी चाहिए। वह एक मुख्यधारा के बल्लेबाज हैं। इस तरह के कुछ विशेष बल्लेबाजों में गेंद को जल्दी से पहचानने की क्षमता होती है। वे लाइन को जल्दी पहचान लेते हैं, लेंथ को जल्दी पहचान लेते हैं और शानदार पोजीशन में पहुंच जाते हैं। ऋषभ पंत उन दुर्लभ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके पास यह विशेष कौशल है।'

पंत ने मचाया धमाल
हेडिंग्ले में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रचा था। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए महज 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। पंत ने इससे पहले पहली पारी में 146 गेंदों में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया था। इसी के साथ पंत पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने पंत
इसी के साथ पंत एंडी फ्लॉवर के बाद दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। जिम्बाब्वे के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 142 और दूसरी पारी में 199 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।

इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट
इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट कर छह रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। भारत की दूसरी पारी चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने कुल 370 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने आखिरी दिन आसानी से लक्ष्य हासिल किया और 1-0 से सीरीज में बढ़त लेने में सफल रहा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 373 रन बनाकर जीत हासिल की।