फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final t20 World Cup 2026 India 50 Plus Opening Partnership in T20 WC Final Record and Stats

IND vs NZ: 19 साल के T20 विश्वकप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, अभिषेक-सैमसन ने तोड़ दिया अकमल और हसन का रिकॉर्ड

Sun, 08 Mar 2026 07:36 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 08 Mar 2026 07:36 PM IST
सार

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को बड़ी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड को पावरप्ले में एक भी सफलता हासिल नहीं करने दी।

विज्ञापन
IND vs NZ Final t20 World Cup 2026 India 50 Plus Opening Partnership in T20 WC Final Record and Stats
अभिषेक और सैमसन - फोटो : PTI

विस्तार

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने खिताबी मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया और अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक और संजू की जोड़ी ने भी निराश नहीं किया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई। 
विज्ञापन

सैमसन ने छक्के के साथ खोला खाता
न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मैट हेनरी ने की। सैमसन पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ भारत के रन का खाता खोला। थोड़ी देर में अभिषेक भी लय में लौटे और उन्होंने हाथ खोले। सैमसन और अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। टी20 विश्व कप के फाइनल में यह पहली बार है जब किसी टीम ने पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की है। इससे पहले कामरान अकमल और शाहजाएब हसन ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 48 रनों की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्ग्यूसन ने विश्व कप फाइनल का महंगा ओवर डाला
न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले का महंगा ओवर डाला। भारत की पारी का चौथा ओवर डालने आए फर्ग्यूसन पहले अभिषेक ने निशाने पर लिया और एक चौका तथा एक छक्का जड़ा। इसके बाद सैमसन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने फर्ग्यूसन के ओवर से कुल 24 रन निकाले जो टी20 विश्व कप फाइनल का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर है। फर्ग्यूसन के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 रन लुटाए थे, जबकि भारत के अक्षर पटेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 में 24 रन लुटाए थे। 
विज्ञापन

विश्व कप में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर बनाया
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाए। ये टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप के पावरप्ले में बने सर्वोच्च स्कोर
स्कोर मैच स्थान वर्ष/टूर्नामेंट
92/0 भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2026
92/1 वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ब्रिजटाउन 2024
91/1 नीदरलैंड बनाम आयरलैंड सिलहट 2014
89/3 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुंबई 2016
86/1 भारत बनाम नामीबिया दिल्ली 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed