फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah

IND vs NZ: अहमदाबाद में लगा दिग्गजों का तांता, अमित शाह-कपिल देव के अलावा रोहित-धोनी और जय शाह ने की शिरकत

Sun, 08 Mar 2026 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 08 Mar 2026 06:38 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जय शाह, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का तांता लगा है।

इस मुकाबले के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah
दिग्गजों का अहमदाबाद में तांता - फोटो : ANI-PTI-IANS

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 अपने मुकाम पर पहुंच चुका है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरा है, वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की नजर खिताबी सूखे को खत्म करने पर हैं। इस मैच के लिए अहमदाबाद में दिग्गजों का तांता लगा है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह, टी20 विश्व कप के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah
जय शाह-सैकिया-राजीव शुक्ला - फोटो : PTI
जय शाह ने दी दोनों टीमों के बधाई
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भारत और न्यूजीलैंड के लिए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने दोनों ही टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा, 'यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला टी20 विश्व कप रहा है। इसके कई आकर्षक बिंदु रहे, जिसमें हमारे एसोसिएट सदस्यों के कुछ शानदार प्रदर्शन भी शामिल हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड को फाइनल के लिए गुड लक कहने का समय है, जो भारी भीड़ के सामने खेला जाएगा और जिसे करोड़ों लोग देखेंगे।' टी20 विश्व कप 2026 ने इतिहास रच दिया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, अकेले भारत में दर्शकों की संख्या 500 मिलियन को पार कर गई है, जो किसी भी टी20 विश्व कप में अब तक की सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah
शाह-रोहित-धोनी - फोटो : PTI
पूर्व कप्तान धोनी भी पहुंचे अहमदाबाद
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रविवार सुबह अहमदाबाद पहुंच गए, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। यह खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हो रहा है। धोनी ने इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की रोमांचक सेमीफाइनल जीत भी देखी थी।
 
विज्ञापन

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित शर्मा भी पहुंचे अहमदाबाद
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं।
 

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Photos Celebs at Narendra Modi Stadium MS Dhoni Rohit Sharma Jay Shah
दिग्गजों का अहमदाबाद में तांता - फोटो : IANS
कपिल देव भी पहुंचे
आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे।

तस्वीरों में देखिये अहमदाबाद में कौन-कौन पहुंचा...









विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed