सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS NZ: T20 World Cup Final 2026 Indian Team Celebration Photos in Ahmedabad Hardik Suryakumar

20 तस्वीरों में भारत की जीत का जश्न: गावस्कर भी हुए हार्दिक के आइकॉनिक पोज के मुरीद; खुशी से झूम उठे रोहित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Indian Team Celebration Photos: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के साथ जश्न का खास माहौल देखने को मिला। आइये तस्वीरों में देखते हैं जीत के पल...

IND VS NZ: T20 World Cup Final 2026 Indian Team Celebration Photos in Ahmedabad Hardik Suryakumar
भारतीय टीम जश्न में डूबी - फोटो : ANI-PTI-IANS
विज्ञापन

विस्तार

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दमदार जीत के साथ भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बना। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया, जिसके सामने न्यूजीलैंड की टीम टिक नहीं पाई। जैसे ही जीत पक्की हुई, पूरे मैदान में भारतीय खिलाड़ियों और फैंस की खुशी देखने लायक थी।
Trending Videos

IND VS NZ: T20 World Cup Final 2026 Indian Team Celebration Photos in Ahmedabad Hardik Suryakumar
भारतीय टीम - फोटो : IANS
तस्वीरों में भारतीय टीम की जीत का जश्न
मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए, जबकि कई खिलाड़ियों के परिवार और करीबी भी मैदान पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बने। कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरी टीम जीत की खुशी में झूमती दिखी। इस खास पल की कई यादगार तस्वीरें सामने आईं, जिनमें खिलाड़ियों की खुशी, भावनाएं और जश्न साफ झलक रहा है। आइये देखते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन

1. न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरने के बाद शुरू हुआ टीम इंडिया का जश्न

2. कप्तान सूर्यकुमार को गले लगाकर झूमे हार्दिक पांड्या

3. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिरंगा लहराती विश्व विजेता भारतीय टीम

4. भारत की ऐतिहासिक जीत से खुश हुए स्टैंड्स में बैठे टी20 विश्व कप के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

5. भारत की जीत पर मुख्य कोच गौतम गंभीर को और उनके परिवार को मैदान पर बधाई देते हुए जय शाह

6. आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को पोडियम पर गले लगाते कप्तान सूर्यकुमार यादव

7. ट्रॉफी लेकर झूमे भारतीय खिलाड़ी

8. हार्दिक पांड्या ने पोडियम पर लगाया जय शाह को गले

9. 2026 टी20 विश्व कप के चैंपियंस

10. पिच पर बैठकर मीडियाकर्मियों को ट्रॉफी के साथ पोज देते सूर्यकुमार यादव

11. ट्रॉफी के साथ अक्षर पटेल और उनका परिवार

12. हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका और साथ में ईशान किशन जीत का जश्न मनाते हुए

13. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन विक्ट्री लैप लेते हुए

14. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ जश्न मनाते सुनील गावस्कर

15. हार्दिक पांड्या के आइकॉनिक पोज में सुनील गावस्कर

16. जीत के बाद मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ खुशनुमे पल बिताते हार्दिक पांड्या

17. मैदान पर थिरकते दिखे हार्दिक पांड्या

18. मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनका परिवार जीत के बाद मैदान पर

19. ट्रॉफी के साथ बुमराह और अर्शदीप

20. जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल

नोट: ऊपर इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें IANS से ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed