फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st ODI Security Breach Fans Touched Feet after Virat Kohli Century Ranchi Stadium

IND vs SA: विराट कोहली की मोहब्बत में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंचा प्रशंसक, पैरों में गिरा; Video वायरल

Sun, 30 Nov 2025 04:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Nov 2025 04:31 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। मैच के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के करीब पहुंच गया और पूर्व कप्तान के पैरों में गिर पड़ा। तभी मैदानकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर ले गए।

विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI Security Breach Fans Touched Feet after Virat Kohli Century Ranchi Stadium
विराट के करीब पहुंचा प्रशंसक - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। कोहली इस मैच में लय में नजर आए और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाए रखा। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक है। मैच के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के करीब पहुंच गया और पूर्व कप्तान के पैरों में गिर पड़ा। तभी मैदानकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर ले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA 1st ODI Security Breach Fans Touched Feet after Virat Kohli Century Ranchi Stadium
रोहित और कोहली - फोटो : PTI
रोहित के साथ शतकीय साझेदारी के बाद कोहली का सैकड़ा
कोहली ने 102 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। यह इस साल उनका वनडे प्रारूप में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। इससे पहले कोहली ने रोहित के साथ शानदार शतकीय साझेदारी निभाई थी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 136 रनों की साझेदारी हुई।  रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मार्को यानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह रोहित और कोहली के बीच यह साझेदारी टूट गई। रोहित 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs SA 1st ODI Security Breach Fans Touched Feet after Virat Kohli Century Ranchi Stadium
विराट कोहली - फोटो : PTI
सचिन को पीछे छोड़ा
कोहली के वनडे में अब 52 शतक हो गए हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली 294 पारियों में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। कोहली वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पहले ही सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed