{"_id":"692c0af8410d80209d07bbe5","slug":"ind-vs-sa-1st-odi-virat-kohli-rohit-sharma-partnership-records-18-times-50-plus-runs-stats-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: रोहित-कोहली ने इस मामले में सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा, घर में 18वीं बार की 50+ रन की साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: रोहित-कोहली ने इस मामले में सचिन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा, घर में 18वीं बार की 50+ रन की साझेदारी
Sun, 30 Nov 2025 02:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:44 PM IST
सार
Virat Rohit Partnership Records: कोहली और रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। कोहली इस दौरान पुरानी लय में नजर आए।
विज्ञापन
रोहित और कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हुई जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका जल्द ही लग गया था, लेकिन रोहित-कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही लेते। नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। यशस्वी ने तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और विकेट के पीछे डि कॉक को कैच थमा बैठे। यशस्वी 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित-कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
कोहली और रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। कोहली इस दौरान पुरानी लय में नजर आए। इन दोनों के बीच वनडे में घरेलू जमीन पर 18वीं बार 50+ रनों की साझेदारी हुई है। रोहित और कोहली की जोड़ी ने इस मामले में मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन की जोड़ी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 39 वनडे पारियों में 17 बार 50+ रनों की साझेदारी की है। वनडे में सर्वाधिक बार इतने रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने के नाम है जिन्होंने 57 पारियों में 24 बार ऐसा किया है।

रोहित-कोहली का साथ में यह 392वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। भारत के लिए किसी भी जोड़ी ने अब तक साथ में इतने मैच नहीं खेले हैं। रोहित और कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। सचिन और द्रविड़ ने साथ में 391 मैच खेले थे और अब रोहित और कोहली इस मामले में इस जोड़ी से आगे निकल गए।