फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: Smriti Mandhana breaks Virat Kohlis record for fastest Indian century in ODIs know

IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय बनीं

Sat, 20 Sep 2025 07:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Sep 2025 07:53 PM IST
सार

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 50 गेंदों में शतक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

विज्ञापन
IND W vs AUS W: Smriti Mandhana breaks Virat Kohlis record for fastest Indian century in ODIs know
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 50 गेंदों में शतक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली भारतीय बन गईं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था और एक दशक से ज्यादा समय तक यह रिकॉर्ड उनके ही नाम था।
विज्ञापन

IND W vs AUS W: Smriti Mandhana breaks Virat Kohlis record for fastest Indian century in ODIs know
स्मृति मंधाना - फोटो : PTI
मंधाना ने करेन रोल्टन को पीछे छोड़ा
महज 50 गेंदों में शतक जड़कर मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज करेन रोल्टन के 2000-01 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए गए 57 गेंद में बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग 2012-13 सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंद में शतक बनाया जिससे वह सबसे तेज शतक बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W vs AUS W: Smriti Mandhana breaks Virat Kohlis record for fastest Indian century in ODIs know
virat smriti - फोटो : एएनआई-पीटीआई
मंधाना ने मचाया धमाल
मंधाना ने शतकीय पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े थे और यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी है। इस तरह बाएं हाथ की 29 साल की बल्लेबाज ने अपना ही 70 गेंद में शतक बनाने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना एक ही साल में चार वनडे शतक बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज भी हैं और उन्होंने यह उपलब्धि 2024 में हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की टैमी ब्यूमोंट के बाद वह महिला वनडे में लगातार दो शतक बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज भी बन गई हैं। न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट ने 2016-2017 में लगातार चार शतक लगाकर महिला वनडे में सबसे ज्यादा लगातार शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट में सर्वाधिक तेज शतक

बल्लेबाज देश बनाम गेंद कब
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड 45 2012-13
स्मृति मंधाना भारत ऑस्ट्रेलिया 50 2025
करेन रोल्टन ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 57 2000-01
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed