{"_id":"68e790d6280db960930184fe","slug":"india-captain-shubman-gill-says-rohit-sharma-and-virat-kohli-are-firmly-in-the-mix-for-the-odi-world-cup-2027-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit-Kohli: रोहित-कोहली ODI विश्वकप के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं शामिल? शुभमन गिल ने दिया यह जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit-Kohli: रोहित-कोहली ODI विश्वकप के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं शामिल? शुभमन गिल ने दिया यह जवाब
Thu, 09 Oct 2025 04:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Oct 2025 04:09 PM IST
सार
गिल इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। रोहित भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले गिल को रोहित की जगह टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 के वनडे विश्व कप की दौड़ में मजबूती से शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले नवनियुक्त वनडे कप्तान ने टीम में दो सबसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए भारत की योजनाओं पर जानकारी दी। शुभमन को भारत का वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद प्रशंसक चिंतित थे। गिल ने रोहित शर्मा की जगह ली, जिन्होंने विराट कोहली के इस्तीफे के बाद टीम की कमान बखूबी संभाली थी। मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में हुए इस नेतृत्व परिवर्तन ने भारत की सीमित ओवरों की टीम में रोहित और विराट दोनों के भविष्य को लेकर अटकलों को हवा दे दी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल ने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में भारत की योजनाओं के केंद्र में बने रहेंगे। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, रोहित और विराट के पास जो अनुभव और कौशल है, वो बहुत कम खिलाड़ियों के पास है। बहुत कम खिलाड़ियों ने भारत को इतने मैच जिताए हैं जितने इन दोनों ने जीते हैं। उस तरह का कौशल, गुणवत्ता और अनुभव होना मुझे लगता है कि दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास है। वे 2027 के वनडे विश्व कप की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालेंगे गिल
गिल इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान संभालेंगे। रोहित भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले गिल को रोहित की जगह टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी गई थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्तूबर से होगी। गिल फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

गिल बोले- कप्तानी करना सम्मान की बात
वनडे प्रारूप में कप्तानी मिलने पर गिल ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। गिल ने कहा, 'इसकी घोषणा वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहले टेस्ट के बाद की गई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले पता चला। भारत की कप्तानी करना सम्मान की बात है।'