{"_id":"68bd56a74b16cd7284024e07","slug":"india-football-star-sunil-chhetri-revealed-that-virat-kohli-shared-his-fitness-test-scores-from-london-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 'कोहली ने लंदन से मुझे अपने फिटनेस टेस्ट स्कोर भेजे थे', इस स्टार भारतीय फुटबॉलर ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 'कोहली ने लंदन से मुझे अपने फिटनेस टेस्ट स्कोर भेजे थे', इस स्टार भारतीय फुटबॉलर ने किया खुलासा
Sun, 07 Sep 2025 03:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:26 PM IST
सार
एक पॉडकास्ट में बात करते हुए छेत्री ने कोहली की फिटनेस दिनचर्या की प्रशंसा की। छेत्री ने बताया कि कोहली ने लंदन से अपने फिटनेस टेस्ट के अंक उनके साथ साझा किए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने खुलासा करते हुए बताया है कि विराट कोहली ने लंदन से अपने फिटनेस टेस्ट के अंक उनके साथ साझा किए थे। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली ने लंदन से फिटनेस टेस्ट दिया था, जिसकी प्रशंसकों के एक वर्ग ने आलोचना की थी। दूसरी ओर, भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, वनडे कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने बंगलूरू स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाकर फिटनेस टेस्ट दिया था।
एक पॉडकास्ट में बात करते हुए छेत्री ने कोहली की फिटनेस दिनचर्या की प्रशंसा की। छेत्री ने बताया कि कोहली ने लंदन से अपने फिटनेस टेस्ट के अंक उनके साथ साझा किए। पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान ने यह नहीं बताया कि कोहली कौन से टेस्ट दे रहे थे, लेकिन हालिया रिपोर्टों को देखते हुए, यह संभवतः बीसीसीआई के अनिवार्य टेस्ट ही रहे होंगे।
छेत्री ने कहा, कुछ दिन पहले, कोहली ने मुझे लंदन में अपने एक फिटनेस टेस्ट के अंक भेजे थे। यह बहुत ही मनोरंजक है और ऐसे लोगों को जानना बहुत अच्छा लगता है। बुरे दिनों में जब आप थोड़ा सुस्त महसूस करते हैं तो आप उन्हें देखते हैं और सोचते हैं कि चलो, अब करते हैं। जब आप शीर्ष पर होते हैं तो हर कोई विराट कोहली या रोनाल्डो बनना चाहता है और इन दोनों का अपनी जगह बनाए रखना अविश्वसनीय है।