फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's selectors are due to pick squads for white-ball tour of Australia Virat and Rohit set to return in ODI

India tour of Australia: आज हो सकती है चयन समिति की बैठक, रोहित-कोहली की वापसी पर नजरें; किसे मिलेगा आराम?

Sat, 04 Oct 2025 08:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 08:54 AM IST
सार

चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दौरान वनडे टीम का चयन करेंगे, लेकिन इसकी घोषणा मैच के बाद हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट को मानें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो सकती है।

विज्ञापन
India's selectors are due to pick squads for white-ball tour of Australia Virat and Rohit set to return in ODI
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की बैठक हो सकती है। इस समिति में पहली बार आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा भी शामिल हैं। बैठक का एजेंडा ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 टीम का चयन करना है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम की घोषणा कब की जाती है। 
विज्ञापन

रोहित-कोहली की मैदान पर होगी वापसी!
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दौरान वनडे टीम का चयन करेंगे, लेकिन घोषणा मैच के बाद हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट को मानें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी हो सकती है। रोहित और कोहली ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्तूबर से पहले वनडे के साथ शुरू होगा। सीरीज के अगले दो मुकाबले 23 और 25 अक्तूबर को खेला जाएंगे। इसके बाद 29 अक्तूबर से आठ नवंबर तक पांच मौचों की टी20 सीरीज होगी। चयन समिति की बैठक के दौरान रोहित और कोहली की वापसी के साथ ही ऐसे खिलाड़ियों के वर्कलोड प्रबंधन पर चर्चा हो सकती है जो तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ब्रेक मिला था, लेकिन इसके बाद से ही टीम का शेड्यूल व्यस्त है। भारत ने एशिया कप में हिस्सा लिया और फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। दूसरा टेस्ट खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त होने के सप्ताह भर के अंदर भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

गिल, बुमराह और कुलदीप के वर्कलोड पर नजर
शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ये तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके वर्कलोड पर नजर रहेगी। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए ये जरूरी है कि इनके वर्कलोड को प्रबंध किया जाए। ऐसे में हो सकता है कि इन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से आराम दिया जाए। अगर गिल, बुमराह और कुलदीप को वनडे टीम में चुना जाता है तो टी20 सीरीज से पहले टीम से रिलीज किया जा सकता है। अगर गिल को वनडे से आराम मिला तो यशस्वी जायसवाल उनकी जगह ले सकते हैं, जबकि टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ टी20 में ओपनिंग करने भी उतर सकते हैं। 

रोहित और कोहली मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं और उन्होंने पिछले सात महीने में काफी मेहनत की है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सर्वाधिक रन बनाए थे। वहीं, रोहित ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी पारी खेली थी। रोहित को कप्तानी से हटाने का भी कोई कारण नहीं है क्योंकि इस प्रारूप में वह काफी सफल रहे हैं। वह खुद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ना चाहें तो बात अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed