सब्सक्राइब करें

PHOTOS: भारतीय वायुसेना के जांबाजों से मिले टीम इंडिया के सूरमा, कोच शास्त्री हुए सम्मानित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh: Indian cricketers spend time with Air Force pilots ahead of Nagput T20
पायलट समूह के साथ शिखर धवन - फोटो : बीसीसीआई

नागपुर में रविवार को भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेला जाना है। इस निर्णायक मुकाबले की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया ने भारतीय वायुसेना के पायलट समूह से खास मुलाकात की। सूर्यकिरण एयरोबिक टीम के सभी पायलट अपनी परंपरागत नारंगी सूट में थे।

 

Trending Videos
India vs Bangladesh: Indian cricketers spend time with Air Force pilots ahead of Nagput T20
भारतीय वायुसेना के पायलट संग शास्त्री - फोटो : बीसीसीआई

दरअसल, नागपुर में एयर फेस्ट 2019 का आयोजन हो रहा है। भारतीय वायुसेना के पायलट इसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए हैं। भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री को याद के तौर पर एक उपहार भी दिया गया। लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में शिखर धवन, ऋषभ पंत, मनीष पांडेय मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh: Indian cricketers spend time with Air Force pilots ahead of Nagput T20
पायलट संग टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि तीन टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में खेला गया था। जहां पहली बार बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ कोई टी-20 मैच जीता था। राजकोट में हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। अब नागपुर टी-20 मैच निर्णायक हो गया है, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी टी-20 सीरीज पर उसका कब्जा होगा।

India vs Bangladesh: Indian cricketers spend time with Air Force pilots ahead of Nagput T20
पायलट संग टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई

रोहित चाहेंगे कि उसके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारे। टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकती है, जिन्होंने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च कर डाले थे, इसके अलावा मेजबान टीम इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी।

विज्ञापन
India vs Bangladesh: Indian cricketers spend time with Air Force pilots ahead of Nagput T20
महमुदुल्लाह - फोटो : ट्विटर

दूसरी तरफ, महमूदुल्लाह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीतकर पहली बार भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतना चाहेगी। कप्तान महमूदुल्लाह चाहेंगे कि उसके बल्लेबाज इस मैच में रन बनाएं, ताकि गेंदबाज, खासकर स्पिन गेंदबाज वीसीए स्टेडियम की पिच का फायदा उठा सके। स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed