{"_id":"68f47990c2e8f69d300bba0e","slug":"indian-batter-virat-kohli-opened-up-on-his-six-month-long-break-in-london-after-test-retirement-2025-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: टेस्ट से संन्यास के बाद कोहली ने लंदन में रुकने का क्यों लिया फैसला? ब्रेक का उठाया आनंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: टेस्ट से संन्यास के बाद कोहली ने लंदन में रुकने का क्यों लिया फैसला? ब्रेक का उठाया आनंद
Sun, 19 Oct 2025 11:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:09 AM IST
सार
एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ एक साक्षात्कार में कोहली ने खुलासा करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से उन्हें घर पर अधिक समय बिताने और अपने निजी जीवन पर ध्यान देने का मौका मिला।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है कि उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने के बाद लंदन में रुकने का फैसला क्यों लिया था। कोहली ने सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में खेल रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले कोहली ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर से बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस सहित करियर को लेकर बातें की।
विज्ञापन
कोहली ने इस साल लिया था टेस्ट से संन्यास
कोहली ने मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। उस वक्त वह आईपीएल में खेल रहे थे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत के बाद वह परिवार के साथ लंदन चले गए थे। कोहली ने लंबा ब्रेक लिया। एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ एक साक्षात्कार में कोहली ने खुलासा करते हुए कहा कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से उन्हें घर पर अधिक समय बिताने और अपने निजी जीवन पर ध्यान देने का मौका मिला। इस दिग्गज बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि पिछले 15 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए उन्हें वास्तव में उचित ब्रेक नहीं मिला था और वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर खुश हैं।

कोहली ने ब्रेक का लिया आनंद
कोहली ने कहा, हां टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिए हुए मुझे काफी समय हो गया है और जैसा कि मैं कह रहा था कि मैं बस जिंदगी की लय पकड़ रहा हूं। इतने वर्षों से मैं ऐसा नहीं कर पाया था। घर पर अपने बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाना वाकई एक खूबसूरत दौर रहा है जिसका मैंने सचमुच आनंद लिया है। सच कहूं तो, पिछले 15-20 वर्षों में मैंने जितना क्रिकेट खेला है, उसमें मैंने शायद ही कभी कोई खास ब्रेक लिया हो। अगर आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को मिला दें, तो पिछले 15 वर्षों में मैंने शायद किसी और से ज्यादा मैच खेले हैं। इसलिए, यह ब्रेक मेरे लिए वाकई बहुत ताजगी भरा रहा।

वापसी पर फ्लॉप रहे कोहली
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 223 दिनों के बाद वापसी कर रहे कोहली फ्लॉप रहे और खाता खोले बिना आउट हुए। कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोनोली को कैच थमा बैठे। रोहित और कोहली की वापसी से प्रशंसक काफी उत्साहित थे, लेकिन बल्ले से ये दोनों ही खिलाड़ी पहले मैच में फेल रहे।