फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 16 Preview Mumbai Indian Vs Gujrat Lions

IPL 10: अपने घर में गुजरात लॉयन्स से भिड़ेंगे मुंबई इंडियंस

Sun, 16 Apr 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 16 Apr 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 16 Preview Mumbai Indian Vs Gujrat Lions
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
रविवार को मुंबई इंडियंस अपने घर में गुजरात लायंस के खिलाफ रविवार को आईपीएल के मुकाबले के लिए उतरेगी। पिछले मैच में विषम परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने से आत्मविश्वास से भरी होगी मुंबई इंडियंस टीम। वहीं पिछला मैच जीतने के बाद लॉयंस की टीम में भी काफी भरोसा लौटा होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ गुजरात लायंस भी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट पर सात विकेट की जीत से अपना अभियान पटरी पर वापस लाए हैं। मुंबई को टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन कीरॉन पोलार्ड ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। मुंबई के लिए सकारात्मक पक्ष पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल की फॉर्म है।
विज्ञापन


गुजरात लायंस इस मैच में भी ब्रैंडन मैक्कलम और ड्वेन स्मिथ से पारी का आगाज करवा सकता हैं। इन दोनों ने फिर से फॉर्म हासिल कर ली है। कप्तान सुरेश रैना भी लगातार रन बना रहे हैं जबकि एरॉन फिंच ने पिछले मैच में अच्छे शॉट लगाए। रविंद्र जडेजा की वापसी और टाय की हैट-ट्रिक से टीम के हौंसले बुलंदियों पर होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed