फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017 match 4 Kings XI Punjab vs Rising Pune Superjoint

जीत का सिलसिला कायम रखने उतरेगी पुणे

Sat, 08 Apr 2017 04:49 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट Updated Sat, 08 Apr 2017 04:49 AM IST
विज्ञापन
ipl 2017 match 4 Kings XI Punjab vs Rising Pune Superjoint

पहले मैच में शानदार जीत से शुरुआत करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम शनिवार को आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी। टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर दायित्व सौंपा गया है। स्मिथ की नाबाद 84 रन की पारी से पुणे ने बृहपतिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


 पिछले सीजन में पुणे की टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। टीम निचले से दूसरे पायदान सातवें नंबर पर रही थी। उसके बाद अंतिम स्थान किंग्स इलेवन का था। पुणे के स्पिनरों इमरान ताहिर और एडम जांपा ने मुंबई के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अब कप्तान स्मिथ को अपने तेज गेंदबाजों अशोक डिंडा और दीपक चाहर से भी उम्मीद रहेगी कि वह विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों की रनगति पर कुछ अंकुश लगाएं। इस बार आईपीएल की बोली में सबसे महंगे बिके ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहले मैच में एक विकेट लेने के अलावा 21 रन भी बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे। अजिंक्य रहाणे ने भी 60 रन की अच्छी पारी खेली। धोनी को ज्यादा कुछ करने का मौका ही नहीं मिला। स्मिथ ने पारी के अंतिम ओवर में दो छक्के मारकर मेजबान दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


पिछले दो सीजन से अच्छा नहीं कर पा रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस बार बेहतर करने को बेताब होगी। टीम ने ग्लेन मैक्सवेल के रूप में नया कप्तान चुना है। अभी यह देखना बाकी है कि आईपीएल-10 के अपने पहले मैच में पंजाब किस टीम संयोजन के साथ उतरती है। अपने कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को बरकरार रखने के अलावा टीम ने इयोन मोर्गन, डैरेन सैमी, मार्टिन गुप्टिल और वरुण ऐरोन को लिया है। एक हफ्ते से टीम होल्कर स्टेडियम में अभ्यास कर रही है और हालात से काफी कुछ वाकिफ है। सूत्रों के अनुसार अभी डैरेन सैमी टीम के साथ जुड़े भी नहीं हैं। वर्ल्ड टी-20 विजेता वेस्टइंडीज टीम के कप्तान सैमी और मोर्गन ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया था और वह पेशावर जाल्मी टीम में शामिल थे। किंग्स इलेवन को अनुभवी बल्लेबाज मुरली विजय की चोट से झटका लगा है जो पूरे सीजन के लिए हट गए हैं। उनकी जगह पेसर इशांत शर्मा को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित टीम
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा। 


किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, शॉन मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरुण ऐरोन, अक्षर पटेल, मार्क्स स्टोनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया, डैरेन सैमी, ऋद्धिमान साहा, निखिल नाइक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed