{"_id":"5aedca284f1c1b9e098b83d5","slug":"ipl-2018-ravindra-jadeja-reveals-why-he-did-not-celebrate-after-gets-wicket-of-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट को बोल्ड करने के बाद क्यों नहीं मनाया जश्न, मैच के बाद जडेजा ने खोला राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट को बोल्ड करने के बाद क्यों नहीं मनाया जश्न, मैच के बाद जडेजा ने खोला राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में 'जड्डू' के नाम से मशहूर रविंद्र जडेजा ने IPL 2018 में शनिवार को कमाल कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 4 ओवर्स में महज 18 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। इसमें विराट कोहली (8) का अहम विकेट भी शामिल था, उन्हें आउट करते ही जडेजा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब मैच के बाद जड्डू ने इस अजीबोगरीब सेलिब्रेशन से पर्दा उठाया।
6 ओवर्स के पूरे होने के बाद कप्तान धोनी ने अपने सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को गेंद सौंपी। अपनी पहली ही गेंद पर जडेजा ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैदान पर अपने अजीबोगरीब सेलिब्रेशन के लिए मशहूर जडेजा इस बेशकीमती विकेट के बावजूद किसी तरह का जश्न मनाते नहीं दिखे।
Kohli stunned by Jadejahttps://t.co/BENIeqv3Tj
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 5, 2018
वहीं विराट कोहली के चेहरे पर भी अजीब रिएक्शन देखने को मिले। आमतौर पर देखने को मिलता है कि बल्लेबाज को आउट करने के बाद गेंदबाज जश्न मनाने में व्यस्त हो जाता है। मगर जडेजा के साथ नहीं दिखा। वह थोड़े से चौंके हुए दिखे। जडेजा को बिल्कुल शांत देख न सिर्फ मैच देख रहे दर्शक दंग रह गए, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में दिग्गज कपिल देव ने भी हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच के बाद जडेजा को उनके इस जादूई स्पैल के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान खुद जडेजा ने बताया कि असल में वह मेरी पहली गेंद थी और मैं जश्न मनाने के लिए तैयार नहीं था। विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट किसी बड़ी खुशी से कम नहीं। देखिए वीडियो...
Jadeja on Kohli's wickethttps://t.co/d98GKa4YSZ
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 5, 2018
विज्ञापन
बता दें कि मैच में आरसीबी के बल्लेबाज सीएसके के स्पिनर्स के आगे पूरी तरह बेबस नजर आए। रविंद्र जडेजा के 3 विकेट और हरभजन सिंह के 2 विकेट के बूते धोनी सेना ने विराट कोहली एंड ब्रिगेड को 127 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 ओवर पहले ही इस छोटे से लक्ष्य को हासिल कर लिया।