{"_id":"5caa1481bdec221412320020","slug":"ipl-2019-skipper-virat-kohli-statement-after-royal-challengers-bangalore-consecutive-sixth-lost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: लगातार छठी हार के बाद निराशा से भरे कप्तान कोहली ने आखिर क्या कहा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: लगातार छठी हार के बाद निराशा से भरे कप्तान कोहली ने आखिर क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार छह मैचों में हार से आहत बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के हाथों मिली पराजय के बाद कहा कि उनकी टीम फिर से मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही और हार के लिए हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
बैंगलोर ने आठ विकेट पर 149 रन बनाए, लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया और दिल्ली ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
3 of 5
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम सोच रहे थे कि 160 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा, लेकिन हम नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे और इसलिए मैं आखिर तक क्रीज पर बने रहना चाहता था। यहां तक कि 150 रन के स्कोर पर भी अगर हमने मौकों का फायदा उठाया होता तो उनके लिए मुश्किल हो सकती थी। हमें इन मौकों का फायदा उठाने की जरूरत है, हर दिन बहाना नहीं बनाया जा सकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘हम मैच वाले दिन कभी अच्छा खेल नहीं दिखा पाए। इस सत्र में आरसीबी की यही कहानी है।‘ कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए और उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की पारी खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
विराट-एबी
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, ‘इस विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। जब एबी डीविलियर्स आउट हुआ तो मुझे पारी संवारनी पड़ी। स्टोइनिस भी अच्छा खेल रहा था और अक्षदीप भी। जब एक सीनियर खिलाड़ी आउट होता है तो दूसरे सीनियर को पारी संवारनी होती है। मैं उस चरण में आउट होकर खुश नहीं था। अगर मैं टिका रहता तो टीम के लिए 25-30 रन और बना सकता है। मुझे लगता है कि 160 रन अच्छा स्कोर होता।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।