{"_id":"5caa0bbcbdec22143b6f19b1","slug":"in-ipl-virat-kohli-registers-shameful-record-on-his-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: दिल्ली से हारते ही सब कुछ गंवा बैठे विराट, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: दिल्ली से हारते ही सब कुछ गंवा बैठे विराट, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का रोमांच जारी है। रविवार को पहला मुकाबला बैंगलोर और दिल्ली के बीच खेला गया। अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर चल रही विराट सेना के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' का था। लेकिन बदली हुई जर्सी के बावजूद विराट की तकदीर नहीं बदल पाई और उन्होंने अपने नाम दर्ज करवा लिया एक शर्मनाक रिकॉर्ड।
2 of 5
virat kohli sad
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली टीम बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अब बैंगलोर की टीम लगातार शुरुआती छह मैच हारने वाली दूसरी टीम बन गयी है। इससे पहले 2013 में दिल्ली की टीम लगातार छह मैच में हार झेल चुकी है।
3 of 5
विराट कोहली
छठी हार के बाद अब कोहली की टीम का टूर्नामेंट में वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया है। इस सीजन में लगातार पांच मैच हारते ही बैंगलोर ने हैदराबाद (डेक्कन चार्जर्स) और मुंबई की बराबरी कर ली थी। डेक्कन ने 2012 में अपने शुरुआती पांच गंवाए थे तो मुंबई के साथ ऐसा 2014 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
मुंबई ने 2014 में शुरुआती पांच मैच गंवाने के बाद प्ले-ऑफ में पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि इसके बाद उसका सफर खत्म हो गया। ऐसे में टीम इंडिया को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले विराट कोहली के सामने भी इंडियन टी-20 लीग में अपनी टीम को सम्मानजक स्तर पर लाने का दबाव होगा।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
इन सबके बावजूद बैंगलोर के फैंस अगर अपनी टीम को प्ले-ऑफ की रेस में देखना चाहते हैं, तो विराट सेना को जोरदार वापसी करते हुए अपने बाकी के आठों मुकाबले में जीत दर्ज करना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।