{"_id":"5ca495b4bdec2213e272fcf0","slug":"ipl-2019-what-is-gone-wrong-with-virat-kohli-led-rcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के बाद अकेले पड़े विराट कोहली, निराश होकर बताया अगले मैच में क्या करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद अकेले पड़े विराट कोहली, निराश होकर बताया अगले मैच में क्या करेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:48 PM IST
मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान से हारने के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए। यह उनकी टीम की लगातार चौथी हार थी। जहां राजस्थान की टीम दो अंकों के साथ अब अंक तालिका में छठे नंबर पर है वहीं बैंगलोर अब तक खाता नहीं खोल पाई है। लगातार हार से राजस्थान के कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए।
Trending Videos
2 of 5
विराट कोहली
कोहली ने मैच के बाद कहा, 'आज हमने काफी प्रतिस्पर्धी खेल दिखाया, लेकिन हमें बल्ले से 15-20 रन और बनाने चाहिए थे।' कोहली ने कहा कि उन्हें लगा था कि 160 का स्कोर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बाद में चूंकि ओस पड़ गई इस वजह से अगर बोर्ड पर 15 रन अधिक होते और कठिन चुनौती पेश की जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
कोहली ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट में सही लय हासिल करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जब आपके पास कोई लय नहीं होती तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। लगातार चार मैच हार चुके कोहली ने कहा कि अगर टीम को अच्छी शुरुआत न मिले तो ऐसी चीजें बहुत बुरी लगती हैं। हालांकि कोहली अभी आत्मविश्वास नहीं खोना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें आत्मविश्वास रखना होगा कि चीजें अभी बदल सकती हैं।
4 of 5
कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। हमें आज के इस मुश्किल मैच से सीख लेनी होगी। कोहली ने कहा कि अपनी बेस्ट XI चुनने के लिए लगातार मेहनत करनी है। हमें बैठकर विचार करना होगा कि आखिर कैसे हम अपनी टीम को संतुलित कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शिमरोन हेटमायर को आउट करते हुए श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बैंगलोर ने 4 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर की हाफ सेंचुरी और स्टीव स्मिथ व राहुल त्रिपाठी की उपयोगी पारियों की मदद से 1 गेंद बाकी रहते 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।