सब्सक्राइब करें

IPL 2019: इतिहास रचने से महज एक विकेट दूर ब्रावो, मुंबई में आज बजेगा 'डीजे'!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: CSK Bravo is one wicket away in creating history, can he make it memorable against MI
ड्वेन ब्रावो - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई और मुंबई में भिड़ंत होगी। चेन्नई अपने सभी तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर वन बनी हुई है। वहीं तीन में से दो हार के बाद अब मुंबई की टीम भी दमदार वापसी करना चाहेगी।

Trending Videos
IPL 2019: CSK Bravo is one wicket away in creating history, can he make it memorable against MI
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl

इस सुपरहिट मुकाबले में जहां लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं वहीं चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की निगाह एक विकेट पर होगी क्योंकि एक विकेट लेते ही वो चेन्नई की तरफ से इतिहास रच देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: CSK Bravo is one wicket away in creating history, can he make it memorable against MI
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में ब्रावो के पास होगा चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने का मौका। मुंबई के खिलाफ ब्रावो ने अब तक कुल 27 विकेट लिए हैं जो मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।

IPL 2019: CSK Bravo is one wicket away in creating history, can he make it memorable against MI
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl

हालांकि आखिरी बार जब ब्रावो ने वानखेड़े में खेला था तब उन्होंने बल्ले से दम दिखाते हुए 226.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में 68 रन बनाए थे और 4 ओवर की किफायती गेंदबाजी में 6.25 की इकॉनमी से 25 रन दिए थे।

विज्ञापन
IPL 2019: CSK Bravo is one wicket away in creating history, can he make it memorable against MI
dwayne bravo DANCE
ब्रावो कौन सा इतिहास रचेंगे?

ब्रावो चेन्नई के लिए हमेशा से खास ऑलराउंडर रहे हैं और टीम की तरफ से खेलते हुए अब तक 99 विकेट अपने नाम किए हैं। आज के मैच में अगर ब्रावो एक विकेट ले लेते हैं तो वो चेन्नई की तरफ से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

वैसे ब्रावो के मौजूदा फॉर्म को देखकर कहा जा सकता है कि वो आज आसानी से एक विकेट लेकर इतिहास रचने में सफल होंगे। अगर इस सीजन की बात करें तो ब्रावो ने अब तक खेले 3 मैचों में सबसे अधिक 6 विकेट झटके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed