{"_id":"6638d108b400bfa08608f965","slug":"ipl-2024-after-dhoni-was-out-on-zero-first-celebrated-now-regret-know-what-preity-zinta-said-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: धोनी के शून्य पर आउट होने के बाद पहले मनाया जश्न, अब जताया अफसोस, जानें प्रीति जिंटा ने क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: धोनी के शून्य पर आउट होने के बाद पहले मनाया जश्न, अब जताया अफसोस, जानें प्रीति जिंटा ने क्या कहा
Mon, 06 May 2024 06:16 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 06 May 2024 06:16 PM IST
सार
धोनी ने आईपीएल 2024 में 11 मुकाबलों में 224.49 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। टी20 करियर में पहली बार धोनी नौवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
धोनी-प्रीति
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में हर्षल पटेल ने महेंद्र सिंह धोनी को पहली ही गेंद पर बोल्ड किया। टी20 करियर में पहली बार नौवें स्थान पर उतरे धोनी गोल्डन डक का शिकार हुए। इस पर पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने अफसोस जताया। उन्होंने बताया कि वह चाहती थीं कि धोनी छह गेंदों पर छह छक्के लगाएं लेकिन वह आउट हो गए।
विज्ञापन
चेन्नई की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने आईपीएल 2024 में 11 मुकाबलों में 224.49 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। टी20 करियर में पहली बार धोनी नौवें स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मैच के बाद प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि धोनी इस मुकाबले में छह गेंदों पर छह छक्के लगाएं लेकिन वह आउट हो गए।
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
Everyone wants him and everyone is his fan including me. Yesterday was bittersweet. I wanted us to win and him to hit some big sixes but we lost and he got out. The only bright spot was our bowlers did so well in restricting them but eventually it was not enough. https://t.co/24QcqGE93i
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 6, 2024
बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, "हर कोई उन्हें (धोनी) चाहता है और हर कोई उनका फैन है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। मैं चाहती थी कि हम जीतें और वह कुछ छक्के मारे लेकिन हम हार गए और वह आउट हो गए। एकमात्र अच्छी बात यह थी कि हमारे गेंदबाजों ने उन्हें रोकने में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः यह पर्याप्त नहीं था।"